उदयपुर बार एसोसिएशन के चुनाव कल

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान, शाम तक आएंगे परिणाम

 | 
Udaipur Bar Association Election 2026 – Nomination Filing Begins

उदयपुर 11 दिसंबर 2025 - उदयपुर बार एसोसिएशन 2025 के चुनाव आज शुक्रवार को कोर्ट परिसर में आयोजित किए जाएंगे। इस बार कुल 2714 मतदाता अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करेंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चलेगी। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी और शाम तक चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News