Udaipur Bar Election 2026 : पहले दिन कई पदों के उम्मीदवारों ने भरे नामांकन

27 नवंबर है अंतिम तिथि
 | 
Udaipur Bar Association Election 2026 – Nomination Filing Begins

उदयपुर 26 नवंबर 2025 - बार एसोसिएशन, उदयपुर कार्यकारिणी चुनाव वर्ष, 2026 के लिये दिनांक 12.12.2025 (शुक्रवार) को होने वाले चुनाव हेतु आज प्रथम दिन दिनांक 26.11.2025 को प्रातः 10 बजे से 3 बजे के मध्य नामांकन पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हुई।

 जिसके तहत विभिन्न पदों के लिए शिव कुमार उपाध्याय, धर्मेन्द्र सोनी, आशीष कुमार कोठारी, चिमन सिंह, मांगी लाल खटीक, पल्लवी पालीवाल, डॉ. सैयद रिज़वाना रिज़वी,चन्द्र शेखर आमेटा,मनीष खण्डेलवाल, लोकेश गुर्जर, विनोद औदिच्य, महेन्द्र मेनारिया, नवीन कुमार वसीटा, पृथ्वीराज तेली, शैलभ नागोरी व  दिलीप कुमार सुथार द्वारा नामांकन पत्र प्राप्त किये गये। 
 
अध्यक्ष पद के लिए शिव कुमार उपाध्याय, महासचिव पद के लिए  लोकेश गुर्जर व पृथ्वीराज तेली, सचिव पद हेतु आशीष कुमार कोठारी व चिमन सिंह, वित्त सचिव पद के लिए धर्मेन्द्र सोनी, व शैलभ नागौरी, पुस्तकालय सचिव पद के लिए मांगी लाल खटीक व विनोद औदिच्य, ने आज अपने-अपने नामांकन पत्र प्रस्तुत किये। 

दिनांक 27.11.2025 को प्रातः 10 बजे से अपराहन् 03 बजे तक नामांकन पत्र प्राप्त कर प्रस्तुत करने की प्रक्रिया का अन्तिम दिन है।

 कुल 2265 अधिवक्ता करेंगे अपने मत का उपयोग  करेंगे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News