GST सर्वे मे उदयपुर की फर्म पर कार्रवाई

 | 
GST Action in Udaipur

 

Udaipur Times, Udaipur News: वाणिज्यिक कर विभाग उदयपुर जोनल टीम द्वारा द्वारा कर अनुपालन सुनिश्चित करने, राजस्व संरक्षण तथा कर अनियमितताओं की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से सर्वे एवं जांच की कार्रवाई की गई। Udaipur News

विभागीय स्तर पर उपलब्ध आंकड़ों के विश्लेषण में फर्म में अधिक इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का लाभ लेने तथा अयोग्य ITC का दावा किए जाने की संभावना सामने आई। सत्यापन के लिए 17 अगस्त को फर्म के मुख्य व्यवसायिक स्थल पर कार्रवाई की गई। Tax Evasion

सर्वे के दौरान विभागीय अधिकारियों ने फर्म के संबंधित अभिलेखों एवं लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों की जांच की। कार्रवाई स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की गई। Tax Evasion

प्रारंभिक जांच में लगभग 40 लाख रुपये की संभावित कर देयता सामने आई है। कार्रवाई के दौरान करदाता द्वारा स्वेच्छा से 10 लाख रुपये की राशि जमा कराई गई। इसके लिए चालान के माध्यम से भुगतान किया गया। उपलब्ध दस्तावेजों एवं अभिलेखों के विस्तृत सत्यापन के बाद वास्तविक कर देयता का निर्धारण किया जाएगा। Tax Evasion

विभाग ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई करदाताओं द्वारा सही एवं पात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट का ही लाभ लेने, जीएसटी प्रावधानों के अनुपालन को सुनिश्चित करने तथा राजस्व हितों की रक्षा के लिए की जा रही है। मामले में आगे की जांच एवं सत्यापन की कार्रवाई जारी है। Udaipur News

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News