तिरंगे की शान में रंगा उदयपुर, उत्साह के साथ मनाया 80वां स्वाधीनता दिवस

पहली बार राष्ट्रगीत की स्वर लहरियों के साथ हुआ समारोह का आगाज टीएडी मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने किया ध्वजारोहण मार्च पास्ट की सलामी ली

 | 
Independence Day Celebration 2026

सामूहिक व्यायाम प्रदर्षन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने जमाया रंग

Udaipur Times News, Independence Day Celebration, उदयपुर, 15 अगस्त 2026 । जिले भर में 80वां स्वाधीनता दिवस शनिवार को उत्साह, उमंग और हर्षाेल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया। उदयपुर जिला मुख्यालय पर गांधी ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि जनजाति क्षेत्रीय विकास एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने ध्वजारोहण कर सभी को राष्ट्रीय पर्व की शुभकामनाएं दी।

पहली बार समारोह का आगाज राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् गायन के साथ हुआ। वहीं ध्वजारोहण पश्चात जोश और उत्साह से राष्ट्रगान जन-गन-मन का भी सामूहिक गायन किया गया।

मंत्री  खराड़ी ने परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट व गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा मार्च पास्ट किया गया। समारोह में एडीएम प्रशासन दीपेन्द्र सिंह ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। Independence Day Parade

मुख्य समारोह में 69 लोगों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, संभागीय आयुक्त सुश्री प्रज्ञा केवलरमानी, आईजी गौरव श्रीवास्तव, जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल, एसपी डॉ अमृता दुहन, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, जिला परिषद सीईओ विरमाराम, स्मार्ट सिटी सीईओ सोनिका कुमारी, प्रशिक्षु आइएएस मणिमाला एन, समाजसेवी गजपालसिंह, पुष्कर तेली, सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी और शहरवासी मौजूद रहे।

सधे कदमों से दिया अनुशासन का संदेश समारोह का मुख्य आकर्षण एनसीसी मुख्यालय उदयपुर के लाइनिंग अधिकारी एवं सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी प्रेमशंकर श्रीमाली के निर्देशन तथा परेड कमाण्डर पुनाराम गुर्जर के नेतृत्व में की गई परेड रही। राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाईयों आदि की टुकड़ियों ने बैण्ड की धून पर कदम से कदम मिलाते हुए मार्च पास्ट किया। Independence Day Celebration Udaipur 

एक साथ अनुशासित ढंग से उठते कदमों से ग्राउण्ड में मौजूद दर्शकों में उत्साह और देश भक्ति का संचार किया।

परेड के दौरान पूरा ग्राउण्ड परिसर करतल ध्वनि और भारत माता के जयकारों से गूंजता रहा। पुलिस बैण्ड ने मास्टर कन्हैयालाल तथा दिगम्बर जैन विद्यालय की बैण्ड टीम ने भी मार्च पास्ट किया। शहीदों व स्वतंत्रता सैनानियों के परिजनों का अभिवादन समारोह के दौरान मंत्री  खराड़ी सहित सभी अधिकारियों ने उदयपुर के शहीद लेफ्टिनेंट अभिनव नागौरी , शौर्य चक्र विजेता शहीद मेजर मुस्तफा तथा स्वतंत्रता सेनानी  कन्हैयालाल के परिजनों का शॉल ओढ़ाकर व श्रीफल भेंट कर अभिवादन किया। Udaipur News

व्यायाम प्रदर्षन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां समारोह में बच्चों ने सामूहिक व्यायाम एवं सामूहिक नृत्य प्रस्तुति देते हुए भारत की विविधता में एकता का दिग्दर्शन कराया। कार्यक्रम में केंद्रीय कारागृह के बंदीजन ऑर्केस्ट्रा गु्रप ने देषभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन उद्घोषक राजेन्द्र सेन, डॉ. सीमा चम्पावत, रागिनी पानेरी तथा रणवीरसिंह राणावत ने किया।

“स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखें” - खराड़ी समारोह को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री श्री बाबूलाल खराड़ी ने कहा कि स्वाधीनता दिवस हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से देश को आजादी मिली।

आजादी की इस अमूल्य विरासत को सुरक्षित रखना और देश की एकता-अखंडता को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आधारभूत सुविधाओं और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। श्री खराड़ी ने युवाओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दें।

मंत्री खराड़ी ने सभी प्रदेशवासियों को स्वाधीनता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News