उदयपुर ने धूमधाम मनाया क्रिसमस का पर्व

चेतक स्थित शेपर्ड मेमोरियल चर्च में हुई मुख्य आराधना

 | 
Christmas day celebration 2024

उदयपुर, 25 दिसंबर 2024 - शहर में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया । चेतक स्थित शेपर्ड मेमोरियल चर्च में हुई मुख्य आराधना उदयपुर शहर में बुधवार को प्रभु यीशु के जन्मदिन पर क्रिसमस पर्व श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया। चेतक सर्कल स्थित शेपर्ड मेमोरियल चर्च में मुख्य आराधना सुबह करीब साढ़े 9 बजे हुई।

Christmas

जिसमें फादर इमानुएल डामोर ने क्रिसमस पर शांति और भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर चर्च में प्रभु यीशू की झांकी लगाई गई। बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ यहां पहुंचे। आपस में मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी और आराधना में शामिल हुए।

christmas

Christmas Celebration

क्रिसमस को लेकर बच्चों से लेकर बडों तक में उत्साह देखने को मिला। कई बच्चे सांता क्लॉस के रूप में नजर आए। बड़ों ने भी सांता का वेश धारण कर बच्चों को गिफ्ट बांटकर उत्साह और दोगुना कर दिया। गिरिजाघरों में प्रभु यीशू मसीह के जन्म की खुशी के गीत गाए गए।

christmas in udaipur

christmas in udaipur

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News