उदयपुर में प्रस्तावित CGHS वेलनेस सेंटर के लिए पदों की स्वीकृति

सांसद डॉ रावत ने सेंटर जल्द शुरु करने पत्र लिखा
 | 

उदयपुर 24 अप्रैल 2026। सांसद डॉ मन्नालाल रावत के आग्रह पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उदयपुर में शुरु होने वाले केंद्रीय कर्मचारी स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत वेलनेस सेंटर के लिए पदों की स्वीकृति प्रदान कर दी है। डॉ रावत ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा के प्रति आभार जताते हुए वेलनेस सेंटर भी शीघ्र शुरु करने का आग्रह किया है।

सांसद डॉ रावत ने बताया कि ज़िले में CGHS वेलनेस सेंटर खोले जाने के लिए नवीन पद स्वीकृत करने की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा द्वारा दी गई है। इसमें 1 मेडिकल ऑफिसर, 1 नर्सिंग ऑफिसर, 1 फामार्सिस्ट एवं 1 जूनियर हेल्थ एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट (JHA) का पद स्वीकृत किया गया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने अवगत कराया कि उदयपुर में नवीन CGHS आरोग्य केन्द्र के संचालन तथा नवीन पदों के संवर्गीकरण के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दे दिये गये है। 

उल्लेखनीय है कि सांसद डॉ रावत के प्रयासों से उदयपुर में स्थापित होने वाला यह CGHS वेलनेस सेंटर दक्षिण राजस्थान का एकमात्र वेलनेस सेंटर होगा। इस केन्द्र की स्थापना की प्रतीक्षा स्थानीय केन्द्रीय सरकारी कार्मिकों एवं पेंशनर्स द्वारा लंबे समय से की जा रही थी। पिछले महीनों इसकी स्थापना की घोषणा कर दी गई थी। अब सेंटर के लिए स्टाफ की भी स्वीकृति जारी कर दी गई है। 

सांसद डॉ रावत ने केंद्रीय मंत्री नड्डा को पत्र लिखकर उदयपुर में प्रस्तावित CGHS वेलनेस सेंटर को शीघ्र प्रारम्भ किये जाने के लिए अतिरिक्त निदेशक, केन्द्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना, जयपुर (राजस्थान) को आवश्यक निर्देश प्रदान करने का आग्रह किया है। 

#Udaipur #RajasthanNews #CGHS #UdaipurNews #HealthcareIndia #GovtSchemes #JP_Nadda #MannalalRawat #SouthRajasthan #HealthInfrastructure #BreakingNews #IndiaNews #PublicHealth #UdaipurUpdates

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal