चिटफंड पीड़ितों का कलेक्टर को ज्ञापन, 18 मई को महापड़ाव चेतावनी

बड्स एक्ट 2019 के तहत कार्रवाई और निवेशकों का पैसा लौटाने की मांग

 | 
Alt Text: Victims of chit fund and cooperative society fraud submitting memorandum to Udaipur Collector demanding justice

उदयपुर 9 अप्रैल 2026 - चिटफंड और कोऑपरेटिव सोसायटी  से ठगी के शिकार लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर संवाद की मांग की है। तप-जप संगठन के बैनर तले पीड़ितों ने सरकार से बड्स एक्ट 2019 के तहत कार्रवाई कर निवेशकों को उनका पैसा लौटाने की मांग उठाई है।

संगठन का कहना है कि वे लंबे समय से इस मुद्दे को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी 100 दिनों तक जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना और भूख हड़ताल की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। ज्ञापन में बताया गया कि 18 मई 2026 को उदयपुर में सभी ठगी पीड़ितों द्वारा महा पड़ाव आयोजित करने की योजना है।

हालांकि, संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि इससे पहले प्रशासन उनकी मांगों पर संवाद कर समाधान निकालता है, तो यह कार्यक्रम स्थगित किया जा सकता है। संगठन ने आरोप लगाया कि विभिन्न चिटफंड कंपनियों और कोऑपरेटिव सोसायटियों ने अनियमित जमा योजनाओं के माध्यम से लोगों से धोखाधड़ी की है। बड्स एक्ट 2019 के तहत निवेशकों को राशि वापस दिलाने की व्यवस्था होने के बावजूद उन्हें अब तक भुगतान नहीं मिला है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि भुगतान के लिए आवेदन शिविर आयोजित किए जाएं और संबंधित अधिकारियों द्वारा समयबद्ध तरीके से कार्रवाई कर निवेशकों को उनकी जमा राशि ब्याज और मुआवजे सहित लौटाई जाए। संगठन ने कहा कि उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण है और वे चाहते हैं कि सरकार उनके साथ बैठकर समाधान निकाले, ताकि ठगी के शिकार लोगों को राहत मिल सके।

#UdaipurNews #RajasthanNews #ChitFundScam #CooperativeFraud #BUDSAct2019 #InvestorRights #FinancialFraud #UdaipurProtest #RajasthanUpdates #ScamAlertIndia #JusticeForInvestors #LocalNewsUdaipur #RajasthanProtest #IndiaNews #FraudAwareness

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News