ट्रैफिक समस्या से जूझता शहर

यातायात कर्मी ट्रैफिक सम्हालने और जाम हटाने से ज़्यादा बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटने  में व्यस्त रहते है। 

 | 
traffic at hathipole

एक दिन की समस्या नहीं, यह रोज़ का नज़ारा है

लेकसिटी के नाम से मशहूर उदयपुर सिटी को अब कुछ दिनों में ट्रैफिक जाम सिटी के नाम से जाना जाएगा। शहर में इन दिनों हाथीपोल चौराहा, देहली गेट, सूरजपोल, चेतक मार्ग, बड़ा बाजार, हिरणमगरी, सेवाश्रम हर जगह ट्राफिक देखने को मिलेगा। अंदरूनी शहर में स्थिति और भी बुरी है। एक दूसरे से आगे निकलने की होड़, सड़क किनारे बेतरतीब पार्किंग, अतिक्रमण, यातायात कर्मियों की सुस्ती और रही सही कसर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ने पूरी कर दी 

hathipol

सोमवार की सुबह हाथीपोल अश्विनी बाजार मार्ग पर ट्राफिक जाम की ऐसी स्थिति नज़र आई कि जाम में फंसे लोग खुद गाड़ियों से उतरकर ट्राफिक जाम हटा रहे थे। क्योंकि मौके पर कोई भी यातायात पुलिस वाला मौजूद नहीं था। हालाँकि यह सिर्फ ऐसा आज का ही नज़ारा नहीं, यह समस्या आए दिन आपको यहां देखने को मिलेगी। शहर के चौराहो पर यातायात कर्मी ट्रैफिक सम्हालने और जाम हटाने से ज़्यादा बिना हेलमेट वाले दुपहिया वाहन चालकों के चालान काटने  में व्यस्त रहते है। 

trafiic

इस समस्या से आम जनता तो परेशान है साथ में दुकानदार भी परेशान है। जल्दबाजी में आगे निकलने की होड़, बेतरतीब पार्किंग और यातायात विभाग की सुस्ती के कारण जगह-जगह जाम लगता रहता है। हालांकि जाम लंबा या काफी समय तक नहीं लगा लेकिन इस दौरान जाम से निकलने में लोगों परेशानी का सामना करना पड़ा।  

traffic jam

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News