उदयपुर की कॉलेज छात्रा की पानी में डूबने से मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
पिता ने NCC टीम पर लापरवाही के लगाए आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग
Udaipur Times News, Girl drowned , उदयपुर 19 सितंबर 2026 । बीएन कॉलेज की छात्रा वैभवी राजोरा निवासी सांवरिया जी की उदयपुर के लाई गांव में पत्थर की खदान में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। छात्रा की मौत के बाद मामला गरमा गया है। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और पूरे मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच की मांग की है। Udaipur News
मृतका के पिता भेरूलाल राजोरा ने एक वीडियो जारी करते हुए NCC की कथित लापरवाही और एक शिक्षक की भूमिका को लेकर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि छात्रा की मौत की परिस्थितियां संदिग्ध हैं और पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच की जानी चाहिए।
घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा के परिजन और साहू तेली समाज के मौतबीर सहित बड़ी संख्या में समाजजन मोर्चरी के बाहर एकत्रित हुए। परिजनों ने मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। Girl Drowned in water
परिजनों की ओर से छात्रा की मौत को लेकर लगाए गए हत्या और लापरवाही के आरोपों की फिलहाल स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की जांच के बाद ही मौत की वास्तविक परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा।