उदयपुर ज़िले में कम्प्यूटर अनुदेशकों की बैठक आयोजित की गई

 | 
Udaipur Basic And Senior Computer

उदयपुर, बेसिक एवं सीनियर कंप्यूटर अनुदेशक भर्ती परीक्षा के प्रथम वर्षगाँठ के इस ऐतिहासिक अवसर पर गत दिनों उदयपुर ज़िले में कम्प्यूटर अनुदेशकों की बैठक आयोजित की गई। जिले के विभिन्न ब्लॉक से कई कम्प्यूटर अनुदेशकों ने भाग लिया। मीटिंग में कम्प्यूटर अनुदेशक के स्थान पर कंप्यूटर शिक्षक करने और कैडर की विसंगतियों को दूर करने पर चर्चा की गई।

मीडिया प्रभारी राहुल तंबोली ने बताया कि इस अवसर पर कम्प्यूटर अनुदेशक संघ की जिला स्तरीय और ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें जिलाध्यक्ष विकास पाराशर, उपाध्यक्ष धनश्री सोनी, सचिव देवेंद्र सिंह राव, कोषाध्यक्ष विकास सियाल, मीडिया प्रभारी राहुल तम्बोली व भूपेंद्र चावला एवं सोशल मीडिया प्रभारी जितेंद्र सिंह राजावत को चुना गया।

ब्लॉक की सुचारू व्यवस्था को देखते हुए कई ब्लॉक कोऑर्डिनेटर भी नियुक्त किए गए एवं अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को उनके काम में गति देने हेतु सलाहकार समिति भी बनाई गई, जिसमें नीलू राजपूत, भूवनेश जोशी, तपन दशोरा, परवत सिंह राजपूत, नीरव सिंह मोबारसा को समिति का सदस्य बनाया गया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News