हनुमान वेश विवाद पर उदयपुर में कांग्रेस का प्रदर्शन

सूरजपोल थाने में हनुमान चालीसा का पाठ, 15 दिन में एफआईआर नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

 | 
Congress workers reciting Hanuman Chalisa inside Surajpol Police Station in Udaipur while demanding an FIR over the Hanuman costume controversy.

 

Udaipur Times News, Congress Protest, Political News, उदयपुर 9 जुलाई 2026 - लखनऊ में भाजपा की रैली और रोड शो के दौरान भगवान हनुमान के वेश में एक कलाकार के नाचने व पार्टी का झंडा लहराने की घटना को लेकर छिड़ा राजनीतिक और धार्मिक विवाद अब झीलों की नगरी उदयपुर तक पहुँच गया है।

इस घटना के विरोध में उदयपुर में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सूरजपोल थाने पहुँचे और मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करवाने की माँग की। BJP controversy

थाने में मामला दर्ज नहीं होने से नाराज कांग्रेस जनों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए थाने के भीतर ही डेरा डाल दिया और पुलिस की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। Udaipur News 

थाने में करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद थाना निरीक्षक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से समझाइश की और मामले की जाँच के लिए पंद्रह दिन का समय माँगा। Congress Protest

पुलिस से समय मिलने के बाद कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि पंद्रह दिन बीतने के बाद भी इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की जाती है, तो पूरी कांग्रेस पार्टी उदयपुर में उग्र प्रदर्शन करेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस की होगी।

#Udaipur #Congress #BJP #RajasthanPolitics #HanumanControversy #Lucknow #PoliticalProtest #FIR #HanumanChalisa #UdaipurNews #IndiaNews #Politics #Rajasthan #BreakingNews #SurajpolPoliceStation

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News