राम मंदिर चढ़ावा मामले पर कांग्रेस की विशाल रैली

निष्पक्ष जांच और दोषियों के नाम सार्वजनिक करने की मांग, शहरभर में निकाला मार्च

 | 
Congress workers participate in a rally in Udaipur demanding a fair investigation into the Ram Temple donation theft case.

 

Udaipur Times News, Congress Protest Udaipur, RamTemple DonationTheft., उदयपुर 25 जुलाई 2026 - शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शनिवार को शहर में विशाल रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत सुबह जगदीश चौक से हुई, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। RamMandir

रैली घंटाघर, बड़ा बाजार, भड़भूजा घाटी, मंडी की नाल, धानमंडी, हनुमान चौक और तीज का चौक होते हुए दिल्ली गेट तक पहुंची। रैली के दौरान कांग्रेस नेताओं ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी प्रकरण की निष्पक्ष एवं पूर्ण जांच कराने की मांग उठाई। Udaipur News

उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी व्यक्ति दोषी हैं, उनके नाम देश के सामने उजागर किए जाने चाहिए। इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़ सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। CongressRally

रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस प्रशासन ने रैली मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

#Udaipur #UdaipurNews #Congress #Rajasthan #PoliticalNews #RamTemple #RamMandir #DonationTheft #CongressRally #RajasthanPolitics #LatestNews #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News