डंपर और दीवार के बीच दबने से ठेकेदार की मौत
उदयपुर के हिरणमगरी में निर्माण कार्य के दौरान हादसा, मजदूरों का भुगतान करने के कुछ मिनट बाद गई जान
Udaipur Times News,उदयपुर 1 जुलाई 2026 - हिरणमगरी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में मकान निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदार की डंपर और दीवार के बीच दबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब निर्माणाधीन मकान पर बजरी से भरे मिनी डंपर को रिवर्स कराया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार सलूम्बर जिले के सेमारी थाना क्षेत्र के जनकावड़ा निवासी 35 वर्षीय मुकेश मीणा सेक्टर-3 स्थित भोपामगरी आजाद नगर क्षेत्र में तीन से चार मकानों का निर्माण कार्य कर रहे थे। मंगलवार शाम वह एक निर्माणाधीन मकान पर बजरी खाली करवा रहे थे। इस दौरान वह डंपर के पीछे खड़े होकर चालक को दिशा-निर्देश दे रहे थे ताकि वाहन पास की दीवार से न टकराए। इसी बीच डंपर पीछे आ गया और मुकेश डंपर व दीवार के बीच फंस गए। Accident News
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और डंपर को जब्त कर जांच शुरू कर दी। Crime News
स्थानीय लोगों के अनुसार मुकेश मीणा मिलनसार और व्यवहार कुशल व्यक्ति थे तथा इलाके में कई मकानों का निर्माण कार्य उनके जिम्मे था। बताया गया कि हादसे से कुछ मिनट पहले ही उन्होंने वहां काम कर रहे मजदूरों का भुगतान कर पूरा हिसाब-किताब कर दिया था। इसके कुछ देर बाद ही यह हादसा हो गया, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
#Udaipur #UdaipurNews #BreakingNews #Rajasthan #RajasthanNews #HiranMagri #Sector3 #ConstructionAccident #WorkplaceSafety #DumperAccident #MukeshMeena #Salumber #Semari #LocalNews #IndiaNews #AccidentNews #ConstructionSite #UdaipurUpdates #NewsUpdate #TrendingNews
