मरीज़ो की संख्या में पांच गुनी वृद्धि, आज 96 पॉजिटिव लेकिन किसी की रिकवरी नहीं

मरीज़ो की संख्या में पांच गुनी वृद्धि, आज 96 पॉजिटिव लेकिन किसी की रिकवरी नहीं

फ़रवरी माह में कुल संक्रमित 3418

 
corona

शहरी क्षेत्र से 1521 जबकि ग्रामीण क्षेत्र से 1897    
तीसरी लहर में कुल संक्रमित 16974  

उदयपुर 15 फरवरी 2022। जिले में फ़रवरी माह में कोरोना संक्रमण का धीरे धीरे कम होता दिखाई दे रहा है लेकिन कल के मुकाबले आज कोरोना के संक्रमितों की संख्या में पांच गुना वृद्धि हुई है।  कल जहाँ 19 केस मिले थे आज 96 केस मिले है। वहीँ संक्रमण दर का जहाँ 2.88% थी, आज 4.89% हो गई है जबकि परसो 7.77% थी। फ़रवरी के 15 दिनों में कुल 3418 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1521 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 1897 संक्रमित मिले है। 

31 जनवरी के बाद संक्रमण दर गिर रहा है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है।  आज संक्रमित मरीजों की कोई रिकवरी नहीं दिखाई गयी हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या 47 हैं।  

नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 1961 सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 1865 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है

आज कुल पाज़िटिव                   96
शहरी क्षेत्र                  37
ग्रामीण क्षेत्र                  59
क्लोज़ कान्टैक्ट                  36
नए मरीज़                  60
रिपोर्ट में कुल सैम्पल            1,961
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर 4.89%
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट            5,168
कुल नए मरीज          11,902
आज कुल ऐक्टिव मरीज                702
अस्पताल में भर्ती मरीज                  47
कुल रिकवर हुए मरीज                   -  
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित          17,070
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित          10,913
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित            6,157
उदयपुर में कुल संक्रमित          73,475

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 73,475 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 71,999 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 655 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 47 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 775 है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal