कल से आधे मिले पॉज़िटिव लेकिन संक्रमण दर लगभग वहीँ, 12 पॉजिटिव, 9 रिकवर

कल से आधे मिले पॉज़िटिव लेकिन संक्रमण दर लगभग वहीँ, 12 पॉजिटिव, 9 रिकवर

तीसरी लहर में कुल संक्रमित 17721

 
corona

अब तक कुल 74126

उदयपुर 28 फरवरी 2022। जिले में आज 12 लोग संक्रमित पाए गए है। जो की कल से आधे है लेकिन आज संक्रमण दर आज भी 2.61% रही जबकि कल भी  2.51% रही थी और परसो भी 2.13% थी। फरवरी माह अब तक कुल 4069 संक्रमित में से शहरी क्षेत्र से 1796 मरीज़ और ग्रामीण क्षेत्र से 2273 संक्रमित मिले है। 

31 जनवरी के बाद संक्रमण दर गिर रहा है। दिसंबर के आखरी हफ़्तों में वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने कहा था की जनवरी के अंत और फरवरी की शुरुआत में तीसरी लहर पर काबू आना शुरू होगा। हालांकि अभी भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है, मगर वैक्सीनेशन ने संक्रमण पर नियंत्रण रखा हुआ है।  आज 9 संक्रमित मरीजों की रिकवरी दिखाई गयी हैं और अस्पताल में भर्ती मरीज़ की संख्या 14 हैं। 

नवंबर से शुरू हुए तीसरी लहर के संक्रमण में जनवरी के तीसरे हफ्ते में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिला और आज की रिपोर्ट के अनुसार कुल 459  सैंपल कि रिपोर्ट आई, जिसमे 447 मरीज़ का सैंपल नेगेटिव पाया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिनेश खराडी द्वारा जारी हुए आंकड़ों का सारांश इस प्रकार है

आज कुल पाज़िटिव                   12
शहरी क्षेत्र                    7
ग्रामीण क्षेत्र                    5
क्लोज़ कान्टैक्ट                    4
नए मरीज़                    8
रिपोर्ट में कुल सैम्पल                459
पाज़िटिविटी (संक्रमण) दर 2.61%
कुल क्लोज़ कान्टैक्ट            5,408
कुल नए मरीज          12,313
आज कुल ऐक्टिव मरीज                201
अस्पताल में भर्ती मरीज                  14
कुल रिकवर हुए मरीज                    9
तीसरी लहर में अब तक संक्रमित          17,721
तीसरी लहर में शहरी क्षेत्र के संक्रमित          11,188
तीसरी लहर में ग्रामीण क्षेत्र के संक्रमित            6,533
उदयपुर में कुल संक्रमित          74,126

 

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 74,126 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं, जबकि 73,150 लोग ठीक हो चुके हैं। वर्तमान में 187 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं जबकि 14 अस्पताल में भर्ती हैं। कोरोना से कुल मौत की संख्या 776 है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal