उदयपुर कोरोना अपडेट- सितंबर माह 129 मरीज़ मिले

आज 4 मरीज़ मिले

 | 
corona
अगस्त माह में कुल मरीज़ 1047 मिले थे 

उदयपुर 30 सितंबर 2022 । कोरोना का संक्रमण इस माह में कम हुआ है। आज कोरोना से जिले में 4 मरीज़ो के पॉजिटिव होने की रिपोर्ट मिली है। जबकि कल 2 मरीज़ पॉजिटिव पाए गए थे। एक्टिव केस की संख्या अब भी 25 है। आज कुल 508 लोगो के सैंपल में से 504 लोग नेगटिव पाए गए जबकि 4 पॉजिटिव मिले। सैंपलिंग के मुकाबले संक्रमण का प्रतिशत 0.78% है । वहीँ अस्पताल में कोई मरीज़ भर्ती नहीं है। 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ शंकर बामणिया ने बताया की आज की रिपोर्ट में चारो मरीज़ शहरी क्षेत्र से पाए गए है। ग्रामीण क्षेत्र से आज कोई पॉजिटिव नहीं मिला। जबकि 4 मरीज़ो में से 3 नए केस, 1 प्रवासी मरीज़ पॉजिटिव पाए गए। वहीँ आज 5 मरीज़ रिकवर भी हुए है। 

इस प्रकार जिले में अब तक 75933 मरीज़ मिल चुके है। जिनमे से अब तक 75157 मरीज़ ठीक हो चुके है। जबकि 776 लोगो को अपनी जान गंवानी पड़ी। वर्तमान में 25 लोग होम आइसोलेशन में है जबकि अस्पताल में कोई भर्ती नहीं है। इस प्रकार कुल एक्टिव केस भी 25 ही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News