उदयपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
कोर्ट परिसर खाली करवाया गया
उदयपुर 4 मई 2026 । शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब उदयपुर कोर्ट की आधिकारिक ईमेल आईडी पर बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला। मेल में दोपहर 12:30 बजे का समय लिखा हुआ था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं।

धमकी की सूचना मिलते ही कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करवाया गया और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और पूरे इलाके को घेर लिया गया।

साथ ही ईआरसी कमांडो टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए सघन जांच अभियान शुरू किया। कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्रों में तलाशी ली जा रही है।

गौरतलब है कि यह दूसरी बार है जब उदयपुर कोर्ट को इस तरह की धमकी मिली है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और धमकी भरे मेल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #BreakingNews #BombThreat #CourtNews #IndiaNews #UdaipurCourt #SecurityAlert #PoliceAction #RajasthanPolice #LocalNewsUdaipur
