उदयपुर कोविड अपडेट 26 Dec - 4 पॉज़िटिव

दिसम्बर में कुल 51 पोज़िटिव

 | 
COVID update in Udaipur 26 December How many cases in Udaipur Omicron in Udaipur

उदयपुर में अब तक कुल 56470 संक्रमित

उदयपुर 26 दिसंबर 2021। कल 3 केस ओमिक्रोन और 1 केस कोरोना के मिलने के बाद आज जिले में 4 केस कोरोना पॉजिटिव मिले है। CMHO उदयपुर द्वारा जारी रिपोर्ट में आज कुल 2011 सैम्पल की रिपोर्ट मिली जिसमे से 4 पोज़िटिव केस मिले है। रिपोर्ट के अनूसार आज 2 मरीज़ ठीक हुए है। जिससे ज़िले में एक्टिव केस आज भी 12 है। 

आज की आई सैम्पल रिपोर्ट में संक्रमण दर 0.19% है। दिसम्बर में अब तक कुल 51 संक्रमित मिले हैं। एक बार कोरोना फ्री होने के बाद नवंबर 3 से अब तक 65 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमे शहरी क्षेत्र के 57 मरीज हैं और ग्रामीण इलाकों के 8 संक्रमित रहे। इस दरमियान 65 पोज़िटिव में से 53 मरीज़ ठीक हुए हैं।

आज इन क्षेत्रो से पाए गए पॉजिटिव 

नारी निकेतन चित्रकूट नगर, नटराज होटल उदियापोल, साई काम्प्लेक्स गवरी सर्कल के पास सेक्टर 13, गरीब नवाज़ कॉलोनी मुल्ला तलाई उदयपुर से संक्रमित पाए गए है, यह सभी नए केस है।  

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 56470 पॉज़िटिव पाए गए हैं, जबकि 55702 लोग ठीक हो चुके है।  वर्तमान में 11 मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं एवं एक्टीवे केस 12 है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News