उदयपुर कोविड अपडेट 24 Dec - 2 पॉज़िटिव, 4 ठीक हुए

दिसम्बर में कुल 46 पोज़िटिव

 | 
corona cases in udaipur omicron in udaipur udaipur times udaipur times news

उदयपुर में अब तक कुल 56465 संक्रमित

उदयपुर 24 दिसंबर 2021।  उदयपुर ज़िले में कल की तरह आज भी 2 पोज़िटिव केस मिले तो 4 मरीज़ के ठीक भी हुए है।  ज़िले में एक्टिव केस घट कर 13 रह गए हैं और रिकवरी रेट भी बढ़कर 78% हो गई है।

CMHO डॉ दिनेश खराड़ी ने बताया की आंकड़ों में आज आए कुल 1780 सैंपल कि रिपोर्ट में 2 मरीज़ पोज़िटिव मिले है। यानि संक्रमण दर 0.11% है। दिसम्बर में अब तक कुल 46 संक्रमित मिले हैं। एक बार कोरोना फ्री होने के बाद नवंबर 3 से अब तक 60 संक्रमित मिल चुके हैं, जिनमे शहरी क्षेत्र के 52 मरीज हैं और ग्रामीण इलाकों के 8 संक्रमित रहे। इस दरमियान 60 पोज़िटिव में से 47 मरीज़ ठीक हुए हैं।

आज इन क्षेत्रो से पाए गए पॉजिटिव 

मयंक कॉलोनी न्यू भूपालपुरा उदयपुर तथा न्यू फ़्लोरा काम्प्लेक्स भुवाणा उदयपुर से पाए गए।  आज की रिपोर्ट में पाए पॉजिटिव में से 1 नया केस है और 1 क्लोज कांटेक्ट है। 

कोरोना संक्रमण शुरू होने से अब तक ज़िले में कुल 56465 पॉज़िटिव पाए गए हैं, जबकि 55698 लोग ठीक हो चुके है।  वर्तमान में सभी मरीज़ होम आइसोलेशन में हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News