गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर उदयपुर में प्रदर्शन, प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत उदयपुर में गो भक्तों, साधु-संतों और सामाजिक संगठनों ने रैली निकालकर गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

 | 
Cow devotees participate in a peaceful rally outside the Udaipur District Collectorate demanding National Mother status for the cow and a nationwide ban on cow slaughter.

 

 

 Udaipur Time News,CowProtection,GoSamman, National Animal, उदयपुर 27 जुलाई 2026-  गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने और देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर सोमवार को उदयपुर में गौ-भक्तों ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया।

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में गो भक्त, साधु-संत, गौशाला संचालक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शन की शुरुआत टाउन हॉल से निकाली गई रैली के साथ हुई। Udaipur News

रैली में शामिल लोगों ने हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर गौ माता के सम्मान और संरक्षण के समर्थन में नारे लगाए। रैली जिला कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान गौ भक्त गौ माता को भी अपने साथ कलेक्ट्रेट लेकर पहुंचे। कलेक्ट्रेट के बाहर रामधुन, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें रखीं। 

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम एडीएम सिटी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने तथा देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि गौ माता भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आस्था का प्रतीक है। इसलिए सरकार को गो संरक्षण के लिए प्रभावी और ठोस कदम उठाने चाहिए। GauMata

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो देशभर के गौ भक्त दिल्ली कूच कर व्यापक आंदोलन करेंगे।

#Udaipur #Rajasthan #CowProtection #GauMata #NationalMother #IndiaNews #Protest #GoSamman #PM #TrendingNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News