उदयपुर मे नकली दूध के साम्राज्य के खिलाफ गौपालकों का ऐलान: नहीं मानी मांग तो बंद होगा दूध

 | 
Udaipur Milk Vendor Union

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर दुग्ध उत्पादक संगठन ने बुधवार को नाहर मगरा स्थित धूणी माता मेला ग्राउंड में ऐतिहासिक बैठक कर नकली दूध माफियाओं और दूध की कम कीमतों के खिलाफ आर-पार की लड़ाई का बिगुल बजा दिया। बैठक में संगठन ने प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।

बैठक संगठन के संरक्षक नरेंद्र सिंह राणावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से 3 बड़े फैसले लिए गए

1. नकली दूध पर प्रभावी अंकुश लगाओ - बाजार में नकली दूध और नकली दुग्ध प्रोडक्ट का साम्राज्य फैला हुआ है, इस पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई हो।

2. दूध की रेट बढ़ाओ - गौपालक को उसकी मेहनत का वाजिब दाम मिले।

3. 15 दिन में पूरे जिले में विस्तार - अगले 15 दिन में संगठन का पूरे जिले में विस्तार कर गांव-गांव में गौपालकों को जागरूक किया जाएगा।

प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम

संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि 15 दिन के अंदर विक्रेता संघ एवं उत्पादन संगठन के बीच मध्यस्थता करवाकर दूध की रेट का स्थाई समाधान करवाया जाए। यदि 15 दिन में मांग नहीं मानी गई तो संगठन दूध बंद करने को मजबूर होगा।

बैठक में दूध बंद करने के बाद दूध के निस्तारण की पूरी योजना पर भी मंथन हुआ और पूरे जिले में प्रचार-प्रसार कर गौपालकों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया।

किसान नेता विष्णु पटेल का बड़ा हमला

बैठक में किसान नेता विष्णु पटेल ने कहा कि दूध की कीमतें नहीं बढ़ने की सबसे बड़ी वजह मार्केट में फैला नकली दूध का साम्राज्य है। असली गौपालक का दूध नकली दूध के आगे हार रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ पशु आहार की बढ़ती कीमतें और सूखे चारे की कमी ने गौपालक की कमर तोड़ दी है, वहीं दूसरी तरफ नकली दूध माफिया हमारा हक खा रहे हैं। अब ये नहीं चलेगा।

बैठक में ये रहे मौजूद

मोहन नागदा, प्रेम चंद पटेल, मदन लाल डांगी (पूर्व उप सरपंच कानपुर), तोली राम डांगी, चुन्नी लाल डांगी, महेंद्र सिंह राणावत (सरपंच नामरी), रमेश पालिवाल, दिनेश गुर्जर, चंद्रशेखर गुर्जर, गोपी लाल डांगी, नारायण डांगी सहित सैकड़ों गौपालक मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News