उदयपुर साइक्लिंग क्लब की फतेह सागर से अना सागर तक जागरूकता राइड
उदयपुर साइक्लिंग क्लब के 8 सदस्य झील एवं पर्यावरण संरक्षण एव साइकिल की उपयोगिता के लिए 6 दिसम्बर 2025 को उदयपुर फतह सागर झील से सुबह 4.30 बजे रवाना हुए तथा शाम 6 बजे तक आना सागर झील अजमेर पहुंचे।
उनका उद्देश्य 501 किमी राइड कर लोंगो को झील सरक्षण एवं प्रदूषण से बचाने के लिए साइकिल को दैनिक जीवन में उपयोगिता के लिए जागरुक करना है।

टीम में कुल 8 राइडर्स जिसमे 18 साल से लेकर 55 साल के राइडर्स, भवानी पण्डिया, नितेश टाक, राजेंद्र शर्मा, जितेन्द्र पटेल, गौरव सिखवाल, प्रवीण साईंखेडकर, सुधांशु माथुर, शांतनु साहू शामिल थे।
अजमेर में इनका भव्य स्वागत साइकिलिंग कम्युनिटी एव मॉर्निंग मॉस्किटर्स के सदस्यों ने किया। उदयपुर साइक्लिंग क्लब पहले भी जैसलमेर, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, दीव तक जैसी कई लंबी साइकिल यात्राएँ करते रहा है।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #UdaipurCyclingClub #CyclingIndia #AnaSagar #FatehSagar #LakeConservation #EnvironmentAwareness #CyclingForEnvironment #AjmerNews #CyclingCommunity #EcoFriendlyRajasthan #UdaipurToAjmer
