उदयपुर साइकिलिंग क्लब ने 111 गेंदे बाँट बिखेरी मुस्कान

मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य में साइकिलिंग क्लब ने बच्चों में 111 गेंद, चॉकलेट एवं लड्डू बाँटे 

 | 
cycling club udaipur

उदयपुर, 19 जनवरी। कई प्रमुख त्‍योहारों को मनाने की परंपरा है। उन्‍हीं में से एक है मकर संक्रान्ति। इस त्‍योहार को पूरे देश में अलग अलग नामों से जानते हैं। कहीं इसे मगही कहते हैं तो कहीं माघे संक्रांति। उत्तर भारत में यह पर्व मकर संक्रांति तो गुजरात में उत्तरायण के नाम से जाना जाता है। पंजाब में इसे लोहड़ी, उत्तराखंड में उत्तरायणी और केरल में पोंगल के नाम से मानते है। 

s

मकर संक्रान्ति के शुभ अवसर पर उदयपुर साइकिलिंग क्लब ने हर साल की तरह उदयपुर शहर के आस-पास एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नन्हे मुन्ने बच्चो के बीच 111 गेंद, चॉकलेट एवं लड्डू बाँट बिखेरी मुस्कान। सदस्यों ने बच्चो के साथ सीतोलिया खेला और उनके साथ जमकर नाचे एवं मकर संक्रान्ति मनाई और माहोल को सौहार्दपूर्ण बनाकर प्यार का संदेश दिया। “प्यार बाटते चलो” की तर्ज़ पर सभी बच्चो की एक प्यारी सी मुस्कान के साथ फोटो ली एवं इस त्यौहार को अविस्मरणीय बनाया।

f

इस मौके पर क्लब के नितेश टांक, छगन माली, आशीष चितौड़ा, नितेश कुमावत, डॉ दीपक आमेट, मुकेश शर्मा, सर्वेश अग्रवाल, जयंत, गौरव वशिष्ठ, दिनेश शर्मा, सिद्धार्थ मोगरा, कुलदीप सिंह, अंशुमान द्विवेदी , जयेश रावत, निखिल रांका, सुमित शर्मा, लोहीताश टांक, कविश माली मौजूद रहे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News