उदयपुर मे गरबा आयोजनों में बाउंसरों का पुलिस वेरिफिकेशन और नशे पर पाबंदी की मांग

 | 
Udaipur garba

 

Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर में आगामी नवरात्रि गरबा और डांडिया महोत्सव को लेकर धार्मिक संगठनों ने आयोजनों की व्यवस्थाओं पर कड़े कदम उठाने की मांग की है।

इसी क्रम में आयोजनों में कार्यरत बाउंसरों, कैटरिंग स्टाफ और डीजे ऑपरेटरों का अनिवार्य रूप से पुलिस वेरिफिकेशन कराने की मांग रखी गई है, ताकि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की मौजूदगी को रोका जा सके।

इसके साथ ही गरबा पांडालों में अश्लील गीतों के बजाने, अभद्र वस्त्रों के पहनने और किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों के सेवन व बिक्री पर पूरी तरह से सख्त पाबंदी लगाने को कहा गया है।

संगठन ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इन विषयों और सुरक्षा प्रबंधों पर समय रहते कड़े कदम नहीं उठाए गए, तो भविष्य में उत्पन्न होने वाली किसी भी अप्रिय स्थिति, अव्यवस्था या सांप्रदायिक तनाव की पूरी जिम्मेदारी आयोजकों और स्थानीय प्रशासन की होगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News