UDAने 35 करोड़ की सरकारी जमीन कराई अतिक्रमण मुक्त

चिकलवास में 75 हजार वर्गफीट भूमि से कब्जा हटाया, आयुक्त अभिषेक खन्ना ने भूखंड खरीदने से पहले दस्तावेजों की जांच करने की अपील की

 | 
Officials of the Udaipur Development Authority carrying out anti-encroachment action and reclaiming 75,000 square feet of government land worth ₹35 crore in Chikalwas village, Udaipur.

Udaipur Times News, UDA News, Anti Encrochment News, उदयपुर 16 जून 2026 - प्राधिकरण आयुक्त अभिषेक खन्ना एवं सचिव हेमेन्द्र नागर के निर्देशानुसार आज दिनांक को प्राधिकरण क्षैत्राधिकार में प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि को चिन्हित कर उनसे अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन द्वारा हार्डकोर/हिस्ट्रीशीटर अपराधीयो द्वारा राजकीय खाते की भूमि पर किये गये अतिक्रमण को हटाये जाने के सम्बन्ध में जिला कलक्टर महोदय उदयपुर को पत्र लिखा गया एवं उक्त पत्र प्राधिकरण कार्यालय को नियमानुसार कार्यवाही हेतु प्राप्त हुआ ।

जांच में पाया गया कि राजस्व ग्राम चिकलवास के आराजी संख्या 3070, 3071, 3073, 3075 नगर विकास प्रन्यास, उदयपुर के नाम दर्ज प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि पर श्री रोहिताश उर्फ रोहित श्रीमाली द्वारा अतिक्रमण कर रखा था । Udaipur Development Authority action

उक्त अतिक्रमण के विरूद्व उदयपुर विकास प्राधिकरण अधिनियम-2023 की धारा 70 के तहत प्रकरण दर्ज कर नोटिस जारी किया गया। उक्त नोटिस के जवाब में भूमि के मालिकाना सम्बन्धित किसी भी प्रकार के विधिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने के पश्चात् नियमानुसार अतिक्रमण को ध्वस्त किये जाने का निर्णय लिया गया ।

इस उपरान्त दिनांक 9-06-2026 को मौके से प्राधिकरण दल द्वारा अतिक्रमण हटाया जाकर लगभग 75000 वर्गफीट भूमि अतिक्रमण मुक्त करवाई जाकर प्राधिकरण स्वामित्व में ली गई । उक्त भूमि की बाजार दर 35 करोड रूपये है । Udaipur News

प्राधिकरण आयुक्त श्री अभिषेक खन्ना द्वारा आम जनता से यह अपील भी की गई, कि कोई भी भुखण्ड क्रय करते समय, दस्तावेज की वैधता अवश्य जांचे एवं ऐसे अनाधिकृत व्यक्तियों से बचे जो सरकारी भूमि पर कब्जा कर, ऐसे भुखण्ड़ो को आम जनता को सस्ते दामो के लालच में बेच देते है । प्राधिकरण द्वारा भविष्य में भी लगातार रूप से प्राधिकरण भूमि पर किये गये कब्जो को हटाने की कार्यवाही की जायेगी । Udaipur administration news

उक्त कार्यवाही डॉ.अभिनव शर्मा तहसीलदार प्राधिकरण के निर्देशन में राजेन्द्र सेन, बाबाूलाल तेली भू-अभिलेख निरीक्षक हितेन्द्र सिंह तंवर पटवारी प्राधिकरण दल एवं होमगार्ड जाब्ता  महेश, धमेन्द्र, बाबूलाल आदि की उपस्थित में की गई ।

#Udaipur #UDA #Rajasthan #UdaipurNews #Chikalwas #EncroachmentDrive #GovernmentLand #RajasthanNews #UrbanDevelopment #LandNews #BreakingNews #IndiaNews #AbhishekKhanna #HemendraNagar

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News