जर्जर स्कूल भवन बना हादसे का खतरा

बच्चों की सुरक्षा के लिए कमरों पर लगाईं रोक

 | 
Government School Building

 

 

Udaipur Times News, SchoolInfrastructure , DilapidatedBuilding , EducationNews, उदयपुर 20 जुलाई 2026। वल्लभनगर तहसील के माल की टूस पंचायत स्थित फलेट गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है।

छत कभी भी गिरने की आशंका के चलते स्कूल प्रशासन ने हादसे से बचाव के लिए कमरों और बरामदों में कांटेदार झाड़ियां लगा दी हैं, ताकि कोई बच्चा गलती से भी वहां प्रवेश न कर सके। स्कूल में केवल दो कमरे ही उपयोग योग्य हैं, जबकि इन्हीं कमरों में कक्षा 1 से 8 तक की पढ़ाई संचालित की जा रही है।

कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की एक कमरे में और कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की दूसरे कमरे में पढ़ाई होती है। स्कूल में करीब 60 विद्यार्थी और चार स्टाफ सदस्य हैं। SchoolInfrastructure

विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि कमरों और बरामदों की छत का प्लास्टर पूरी तरह झड़ चुका है तथा छत में लगी सरिए जंग लगने से कमजोर हो चुके हैं। EducationNews

उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान छत गिरने का डर बना रहता है, इसलिए पहले से ही जर्जर हिस्सों में बच्चों के जाने पर रोक लगा दी गई है।

शिक्षक का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

एनएसयूआई जिला देहात सचिव पूर्ण कुमार मेघवाल ने भी भवन की स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि सरकार को किसी बड़े हादसे का इंतजार नहीं करना चाहिए। उन्होंने जर्जर स्कूल भवनों की समय रहते मरम्मत या पुनर्निर्माण कर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। SchoolRepair

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #GovernmentSchool #SchoolInfrastructure #Education #StudentSafety #SchoolBuilding #DilapidatedBuilding #RuralEducation #PublicEducation #EducationNews #SchoolSafety #IndiaNews #Vallabhnagar #GovernmentSchoolNews #Infrastructure #BreakingNews #SchoolRepair

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News