जिला कलक्टर ने निगम आयुक्त के साथ किया मदार नहर एवं रूप सागर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण
मदार नहर की सफाई एवं रूप सागर तालाब के सीमांकन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
Udiapur Times News, Ayad River Inspection News,भीलवाड़ा 19 जून 2026 - जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल एवं नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शुक्रवार को मदार नहर एवं रूप सागर तालाब क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर निगम, उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने मदार नहर की वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया तथा निगम द्वारा अपने क्षेत्र में स्थित नगर की सफाई देखकर प्रसन्नता व्यक्त की लेकिन नगर निगम सीमा क्षेत्र के बाहर नहर में जमे कचरे एवं अवरोधों को लेकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मानसून जल्द ही आने वाला है इसके बावजूद सफाई कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है।
इस पर उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्य में बरती जा रही शिथिलता पर असंतोष जताया और जल्द से जल्द अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर नहर को पूर्ण रूप से साफ करने के निर्देश दिए। Ayad River Udaipur News
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि मदार नहर शहर की महत्वपूर्ण जल संरचनाओं में से एक है तथा वर्षा ऋतु से पूर्व इसकी समुचित सफाई अत्यंत आवश्यक है, ताकि बरसात के दौरान जल प्रवाह बाधित न हो और फतहसागर सहित अन्य जलाशयों तक पानी का निर्बाध प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर सफाई कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। Udaipur News
निरीक्षण के दौरान रूप सागर तालाब क्षेत्र का भी अवलोकन किया गया। जिला कलक्टर ने तालाब की मूल सीमा को संरक्षित रखने एवं भविष्य में किसी प्रकार के अतिक्रमण की संभावना को रोकने के लिए सीमांकन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्रवाई करते हुए तालाब क्षेत्र के संरक्षण को प्राथमिकता देने के लिए कहा। Lake inspection by Administrative Officers
इस अवसर पर निगम अधीक्षण अभियंता मनीष अरोड़ा, यूडीए अधीक्षण अभियंता संजीव शर्मा, लखनलाल बैरवा, अधिशाषी अभियंता अखिल गोयल, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, सिंचाई विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #MadarCanal #RoopSagarLake #LakeConservation #MonsoonPreparedness #WaterManagement #FatehSagar #SmartCityUdaipur #Environment #RajasthanNews
