उदयपुर संभागीय आयुक्त खजान सिंह की तबीयत बिगड़ी, एंजियोग्राफी में सामने आए हार्ट ब्लॉकेज
Udaipur Times, Udaipur News: वरिष्ठ आईएएस अधिकारी और उदयपुर संभागीय आयुक्त खजान सिंह की शुक्रवार रात अचानक तबीयत बिगड़ गई। घर पर सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत होने पर उन्हें तुरंत महाराणा भूपाल (एमबी) अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने तत्काल जांच और उपचार शुरू किया।
एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन के अनुसार, डॉक्टरों की टीम ने उनकी एंजियोग्राफी की, जिसमें हृदय में ब्लॉकेज सामने आए। प्रारंभिक उपचार और जांच के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए गीतांजलि हॉस्पिटल रेफर किया गया।
फिलहाल गीतांजलि हॉस्पिटल में डॉ. संजय गांधी की देखरेख में उनका उपचार जारी है। डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं।