उदयपुर दिवाली मेला: रविवारीय छुट्टी होने पर खरीदारी और खाने पीने के स्टॉल पर उमड़ी भीड़
Udaipur Times, Event: उदयपुर नगर निगम द्वारा आयोजित विश्वप्रसिद्ध दीपावली मेला 2026 में रविवार की शाम सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन और खरीदारी के नाम रही । रविवार की छुट्टी होने के कारण मेले मे पग रखने की जगह नहीं मिली ।
दीपावली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनोरंजन और खरीदारी के भी भरपूर इंतजाम किए गए हैं। मेले में लगाए गए आकर्षक झूले बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए विशेष आकर्षण बने हुए हैं।
चांद-तारा, मिकी माउस, नाव, 80 फीट ऊंचा झूला, ड्रैगन, टोरा-टोरा और ब्रेक डांस जैसे रोमांचक झूलों का मेलार्थी खूब आनंद ले रहे हैं।
कल रविवारीय छुट्टी होने से शाम ढलते ही झूलों पर लोगों की कतारें लग गई और देर रात तक मेले में रौनक बनी रही।
इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की खानपान की दुकानें, आकर्षक स्टॉल, घरेलू उपयोग की वस्तुएं, सजावटी सामान और खरीदारी के स्टॉल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। रंग-बिरंगी रोशनी से सजा टाउन हॉल परिसर शहरवासियों के लिए मनोरंजन, खरीदारी और पारिवारिक मेल-मिलाप का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।