नगर निगम उदयपुर दीपावली मेला 28 से
15 दिवसीय होगा मेला, दो दिन स्थानीय प्रतिभाओं को उपलब्ध होगा मंच , 7 दिवसीय रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे आयोजित।
प्रतिदिन अलग अलग कार्यक्रमों की होंगी प्रस्तुतियां, निगम ने संपूर्ण की सभी तैयारी
Udaipur Times News, Municipal Corporation Udaipur, Diwali Mela 2026, उदयपुर 27 अक्टूबर, 2026- नगर निगम, उदयपुर द्वारा आयोजित दीपावली मेले का उद्घाटन 28 अक्टूबर बुधवार शाम 7.30 बजे राजस्थान सरकार में जनजाति क्षेत्रिय विकास एवं गृह रक्षा विभाग मंत्री श्रीमान बाबूलाल खराड़ी के मुख्य आतिथ्य में होगा।
इस अवसर पर निम्बार्क पीठ अस्थल आश्रम के मेवाड महामण्डलेश्वर रासबिहारी शरण के पावन सानिध्य के साथ ही कार्यक्रम में उदयपुर सांसद मन्नालाल रावत, राज्य सभा सांसद श्रीमान चुनीलाल गरासिया, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, प्रताप गमेती, पुष्कर डांगी, समाज सेवी गजपाल सिंह राठौड़, समाजसेवी फतह सिंह राठौड़, पुष्कर तेली, पूर्व सभापति युधिष्ठिर कुमावत, रविन्द्र श्रीमाली, पूर्व महापौर रजनी डांगी, चंद्रसिंह कोठारी, गोविंद सिंह टांक आदि सम्मानित अतिथि होगें ।
नगर निगम दीपावली मेला संयोजक प्रमोद सामर ने बताया कि दीपावली मेला 2026 अन्तर्गत नगर निगम प्रांगण में दिनांक 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रतिदिन सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा एवं दुकानें व झूले 11 नवंबर तक यथावत संचालित रहेगें। Udaipur News
मेला मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में इस बार भी 2 दिन स्थानीय प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक प्रतिदिन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के पहले दिन 28 अक्टूबर को चर्चित भजन गायिका अनामिका अंबर एवं छोटू सिंह रावणा की प्रस्तुतियों से मेले का आगाज किया जाएगा। वही मेले के दूसरे दिन 29 अक्टूबर को सायं रेपरिया बालम बैंड एवं फकीरा खान फोक बैंड द्वारा अपनी प्रस्तुतियों से उदयपुर वासियों का मनोरंजन किया जाएगा।
मेले में 30 अक्टूबर की शाम यादगार शाम के रूप में लिखी जाएगी, इस दिन हिंदी सिनेमा जगत की मशहूर पार्श्व गायिका पलक मुच्छल अपनी प्रस्तुतियों से मेले में रंगत बिखेरेंगी। पलक मुच्छल हिंदी फिल्म संगीत जगत की लोकप्रिय एवं सुरीली पार्श्व गायिका हैं। Udaipur Diwali Mela
अपनी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण गायकी से उन्होंने देश-विदेश में विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड की अनेक सफल फिल्मों में यादगार गीत गाए हैं। फिल्म आशिकी 2 का लोकप्रिय गीत ‘चाहूँ मैं या ना’ तथा एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी का ‘कौन तुझे यूं प्यार करेगा ’ उनके चर्चित गीतों में शामिल हैं।
31 अक्टूबर को उदयपुर के स्थानीय प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य कार्यक्रमों की प्रस्तुतिया दी जाएगी। मेले में 1 नवंबर को पहली बार स्टैंडअप कॉमेडी नाइट का आयोजन होगा जिसमें जाने माने स्टैंडअप कॉमेडी कलाकार गौरव गुप्ता उदयपुर वासियों को गुदगुदाएगे।
2 नवंबर को पुनः स्थानीय प्रतिभाओं के लिए निगम का मंच उपलब्ध रहेगा। मेले में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में अंतिम दिन 3 नवंबर को वंडर सीमेंट द्वारा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से शैलेश लोढ़ा सहित प्रसिद्ध कवि कविता पाठ करेंगे। कलाकार चयन में समिति अध्यक्ष उमेश मनवानी का सक्रिय सहयोग रहा।
इसी के साथ आमजन के मनोरजन हेतु झूले एवं विभिन्न प्रकार की खाने-पीने एवं खरीदारी हेतु दुकानें भी लगवाई गयी है। जनता के लिए उक्त आयोजन पूर्ण रूप से निःशुल्क रहेगा और इस आयोजन में उदयपुर शहरवासी शामिल हो आयोजन का लुफ्त उठा सकेंगे। Diwali Celebration
यह आयोजन आमजन के लिए है और जनता के स्वस्थ मनोरंजन के लिए आयोजित किया गया। नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि मेले में दुकानों से 1,01,11000/- व झूले लगाने से निगम को कुल 85,11000/- रूपये की आय हुई है।
मेला संयोजक प्रमोद सामर ने बताया कि दीपावली मेले के व्यवस्थित आयोजन हेतु कुल 21 समितियां बनाई गई है।
जिसमें प्रशासनिक समिति अध्यक्ष महापौर पारस सिंघवी है व आयुक्त एवं प्रभारी अधिकारी अभिषेक खन्ना , उपमहापौर दिनेश भट्ट, उपायुक्त हरि सिंह देवल, लेखाधिकारी बाबूलाल बंजारा सहित 31 अन्य को शामिल किया गया है।
संयोजक सामर के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रमो में कलाकारों के चयन में विशेष ध्यान रखा गया है, इस कार्य हेतु श्रीमती निधि गोधा एवं अन्य पार्षदों के साथ अनुभवी विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। उन्होने बताया कि प्रतिदिन आयोजित सांस्कृतिक संध्याओं के लिए समिति अध्यक्ष आशीष कोठारी द्वारा अतिथियों का चयन भी कर लिया गया है।
नगर निगम महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि आयोजन के सफल संचालन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। सांस्कृतिक संध्याओं के लिए विशाल मंच तैयार किया जा रहा है। प्रेस दीर्घा, वीआईपी दीर्घा, दर्शक दीर्घा व इलेक्ट्रोनिक मीडिया के कवरेज के लिए मचान भी बनाया है।
बेरीकेट्स पर जालियां लगाई गई है जिससे सुरक्षा में कोई खलल उत्पन्न नही हो । उन्होंने बताया कि दुकानों को इस तरह लगवाया है कि जिसमे जनता को किसी भी दुविधा का सामना नही करना पड़े।
यह कार्य पंडाल व्यवस्था समिति अध्यक्ष श्री योगेश कुमावत के सानिध्य में संपन्न हो रहा है।
निमंत्रण समिति अध्यक्ष अतुल चंडालिया ने बताया कि दीपावली मेला 2026 समारोह में सांस्कृतिक संध्या की जानकारी के लिए निमंत्रण पत्र भी छपवाए गए है जिसमे कार्यक्रमों की सूची है, जिससे हर वर्ग का दर्शक अपने पंसदीदा कार्यक्रम में आ सके और आयोजन व सांस्कृतिक संध्या का पूर्ण आनन्द ले सके।
उन्होने बताया कि वरिष्ठ नागरिको, सामाजिक संस्थाओं, प्रशासनिक अधिकारियो सहित शहर के गणमान्य नागरिको को आमंत्रण पत्र भिजवाए जायेंगे।
सफाई समिति अध्यक्ष प्रदीप विजयवर्गीय ने बताया कि आयोजन स्थल पर पृथक से नित्य प्रतिदिन सफाई हो सके इसके लिए अलग से सफाई टीमे लगाई गई है तथा सम्पूर्ण प्रांगण में जगह जगह कचरा पात्र रखे गये है जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए फायर बिग्रेड के निकलने के लिए स्वागत द्वारो का विशेष ध्यान रखा गया हैं उन्हें ऊंचा बनाया गया है जिससे फायर बिग्रेड को निकलने में कोई असुविधा न हो।
प्रचार- प्रसार समिति अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह शक्तावत ने बताया कि निगम प्रांगण में जगह जगह प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे जिन पर सांस्कृतिक कार्यक्रमो का सीधा प्रसारण किया जाएगा और साथ ही सी.सी.टीवी कैमरा से आयोजन की विभिन्न गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
डेकोरेशन व मंच सज्जा संयोजक वैभव भंडारी ने बताया कि सांस्कृतिक संध्याओ के लिए तैयार किए गए मंच पर प्रतिदिन कार्यक्रम अनुरूप डेकोरेशन किया जाएगा।
स्टॉल समिति अध्यक्ष श्री जतिन श्रीमाली ने बताया कि उक्त आयोजन हेतु निगम प्रांगण में आमजन के मंनोरजन, खरीदारी हेतु निगम के सामने स्थित ग्राउण्ड में झूले तथा दक्षिण एवं पीछे के ग्राउण्ड में खाने पीने एवं विभिन्न उत्पादो की दुकानें लगवाई गयी है जिससे आमजन उक्त आयोजन का लुफ्त ले सकेगें।
विद्युत समिति अध्यक्ष श्री विजय आहूजा ने बताया कि उक्त आयोजन हेतु पूरे निगम प्रागंण पर विशेष आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। साज सज्जा व्यवस्था समिति अध्यक्ष श्रीमती हितांशी शर्मा के अनुसार निगम प्रांगण में सीरिज, बल्ब, ट्यूब लाईट, एल.ई. डी. लाईट आदि लगाई गई है इसके अलावा निगम प्रांगण में जनरेटर की भी व्यवस्था की गई है जिससे शहरवासियों को कोई असुविधा न हो।
प्रेस समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि नगर निगम द्वारा उक्त आयोजन सम्बधित गतिविधियों की पूर्ण जानकारी के लिए समाचार पत्र पत्रिकाओ के अलावा इलेक्ट्रोनिक मीडिया को भी आमंत्रित किया गया है जिससे समय समय पर आयोजन की जानकारी शहर की जनता को मिल सकें।
परिवहन समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि आयोजन की सफलता को देखते हुए शहरवासियो को कोई असुविधा न हो इसके लिए माकूल व्यवस्थाएं की गई है।
आयोजन में आमजन की सुविधा हेतु टाउनहॉल की नवनिर्मित पार्किंग, श्रमजीवी कॉलेज, आर.सी.ए. लिंक रोड़ में पार्किंग व्यवस्था की गई है। स्वागत समिति अध्यक्ष श्री यशवंत आंचलिया ने बताया कि आयोजन के दौरान सांस्कृतिक संध्याओ में आने वाले अतिथियों को प्रतिदिन सूचना देने का कार्य समिति द्वारा किया जाएगा।
साथ ही विशिष्ट अतिथियों के स्वागत व्यवस्था की जिम्मेदारी श्रीमती मीनल कंठालिया को सौंपी गई है। अल्पाहार समिति अध्यक्ष महेश पूरी गोस्वामी ने बताया कि समारोह के विभिन्न कार्यक्रमो में अल्पाहार की विशेष व्यवस्था की गई है।
जल व्यवस्था समिति अध्यक्ष अशोक नागदा ने बताया कि उक्त आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं खरीदारी हेतु आने वाले शहरवासियों के लिए पेयजल की सुचारू व्यवस्था रहेगी। चिकित्सा समिति अध्यक्ष नरेश वैष्णव ने बताया कि आयोजन के दौरान आपातकालीन व्यवस्था के लिए चिकित्सा विभाग के माध्यम से एक एम्बुलेन्स भी समारोह स्थल पर मौजूद रहेगी।
नियंत्रण कक्ष समिति अध्यक्ष पंकज बोराणा ने बताया कि आयोजन के दौरान निगरानी एवं नियंत्रण रखने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है जो सम्पूर्ण आयोजन अवधि में कार्य करेगा और सम्पूर्ण आयोजन स्थल पर निगरानी रखेगा। इसके लिए जगह जगह पर कैमरे लगाए जाएगें।
सुरक्षा समिति अध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है और जगह जगह पर पुलिस व्यवस्था के साथ ही सुरक्षा गार्ड व होमगार्ड सम्पूर्ण आयोजन स्थल में नक्शानुसार तय स्थान पर तैनात किए जाएगें।
सुरक्षा की दृष्टि से महिला गार्ड व महिला पुलिस भी आयोजन स्थल पर मौजूद रहेगी। दीपावली मेला 2026 आयोजन के लिए निगम द्वारा दुर्घटना बीमा भी करवाया गया है।