तय समय से पीछे चल रही है उदयपुर एलिवेटेड रोड परियोजना
उदयपुर 17 अप्रैल 2026। शहर की पहली एलिवेटेड रोड का काम करीब 25 फीसदी पूरा हो चुका है, हालांकि यह परियोजना तय समय से पीछे चल रही है। और इस देरी का कारण दिवाली मेले के दौरान काम बंद रहना बताया जा रहा है।
इस कार्य के तहत अब तक 54 पिलर्स खड़े किए जा चुके हैं और 32 आई बीम लगाए जा चुके हैं, वहीं 7 स्पैन की छत भी डाली जा चुकी है। यह एलिवेटेड रोड सिटी रेलवे स्टेशन से कोर्ट चौराहा होते हुए बंशी पान तक करीब 2.7 किलोमीटर लंबी बनाई जा रही है, जिसकी डेडलाइन दिसंबर 2026 तय की गई है।
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना के अनुसार आगे के चरणों में उदियापोल और सूरजपोल क्षेत्र में भी पिलर्स का काम तेजी से किया जाएगा। पूरे प्रोजेक्ट में करीब 100 से अधिक पिलर्स लगाए जाने की संभावना है। फिलहाल निर्माण कार्य धीमी गति से जारी है, लेकिन प्रशासन इसे जल्द गति देने का प्रयास कर रहा है।
#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #UdaipurDevelopment #SmartCityUdaipur #InfrastructureIndia #ElevatedRoad #FlyoverProject #UrbanDevelopment #RajasthanInfrastructure #LocalNewsUdaipur #CityUpdates #IndiaDevelopment
