उदयपुर मे 5 दिन पूर्व छात्रा की डूबने से मौत के मामले मे परिजनों का धरना प्रदर्शन
Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर के गोवर्धन विलास इलाके में 5 दिन पूर्व हुई वैभवी राजोरा की मौत के मामले में उसके परिजन शनिवार को कलेक्टरी पहुंचे जहां उन्होंने धरना प्रदर्शन किया और वैभवी को मौत को मर्डर बताते हुए उसके NCC के टीचर पर आरोप लगाते हुए उसे कड़ी सी कड़ी सजा देने को मांग की।
मृतक वैभवी राजोरा के परिजनों ने पुलिस व प्रशाशनिक आशिकारीयों से मुलाक़ात को और मामले कि निष्पक्ष जांच और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने को मांग की, जिसपर अधिकारीयों द्वारा उन्हें इसके लिए आश्वस्त किया गया।
मृतका वैभवी के पिता भेरूलाल ने कहा कि जिन परिस्थितियों में उनकी बेटी की लाश मिली उस से साफ पता चलता हैं की यह एक मर्डर हैं, साथ ही आरोपी टीचर का घटना वाले दिन सुबह 9.30 बजे उसे पीजी हॉस्टल से अपने साथ ले जाना और फतह सागर बोलकर वहां ना ले जाकर गोवर्धन विलास स्थित एक प्रतिबंधित माइंस पर प्रेक्टिस करने लेकर जाना ये सभी दर्शाता हैं की ये एक सोची समझी साजिश हैं।
उन्होंने कहा कि छुट्टी वाले दिन भी आरोपी टीचर उनकी बेटी को सुबह ही साथ अपनी ही गाडी पर लेकर गया और करीब 11.30 बजे जब उसे फोन किया तो कहा कि आप हॉस्पिटल आ जइये। उन्होंने अधिकारियो से कहा की इस मामले मे निष्पक्ष जांच हों ताकि उनकी बेटी को इन्साफ मिल सके।
वहीं मृतक की ने कहा किया उनकी भतीजी पढ़ने में होनहार बच्ची थीं, वह पछले तीन साल से उदयपुर के बीएन कॉलेज से BSc की पढ़ाई कर रही थीं, उसको तैरना आता था तो वो कैसे डूब सकती हैं, अगर उसका टीचर उसे तैराकी के लिए ले गया तो कोई सेफ्टी का इतजाम क्यों नहीं किया। वह उसे अकेले ही ऐसी प्रतिबंधित जगह क्यों लगाया वो भी किसी को बिना बताए। उन्होंने कहा की मृतका वैभवी गांव में चल रहें मेले में आने वाली थीं, घटना के दो दिन पहले उसने अपनी दादी से बात भी की थीं जिसमे उसने उन्हें कहा था की जब से रिजल्ट आया हैं तब से उसके बहुत दुश्मन बन गए हैं, उसने किसी लड़की का जिक्र भी किया था जिस पर उसकी दादी ने उसे किसी से मिलने और किसी के साथ कहीं बाहर जाने से भी मना किया था और कहा था की वो उसके पिता को उसे लेने के लिए भेज रही है। उन्होंने कहा की मृतका के चेहरे पर निशान थे, आंखे बाहर निकली हुई थीं और उपर से उसके सर का हिस्सा भी हिल रहा था जिसको देखकर साफ पता चल रहा हैं की उसको जबरन डुबा कर मारा गया हों।
मृतका के पिता होटल व्यवसाय करते है, उनके तीन बच्चे हैं जिसमे 19 साल की वैभवी सब से बड़ी थीं और उसके दो चोटे भाई भावेश और हर्ष हैं। जो 12वी और 8वी क्लास में पढ़ते हैं।
गौरतलब हैं की 5 दिन पूर्व 19 वर्षीय वैभवी राजोरा जो की NCC की छात्रा की गोवर्धन विलास स्थित एक प्रतिबंधित माइंस में डूबने से मौत हों गईं थीं जिसके बाद उसके परिजनों ने इसे एक मर्डर बताया और उसके ही NCC टीचर पर उसका मर्डर करने का आरोप लगाया था और गोवर्धन विलास थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थीं जिसके आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया हैं और मामले की जांच जारी हैं।