उदयपुर: फतह मेमोरियल सराय निजीकरण विवाद
उदयपुर 3 दिसंबर 2025। शहर में सूरजपोल चौराह स्थित ऐतिहासिक फतह मेमोरियल सराय का देवस्थान विभाग की ओर से निजीकरण किए जाने के मामले में कोर्ट ने देवस्थान के अधिकारियों और कलेक्टर को नोटिस जारी किया है। देवस्थान आयुक्त, सहायक आयुक्त, कलेक्टर को नोटिस जारी करते हुए 8 दिसंबर को जबाव तलब किया है।
दरअसल, शहर के सिविल कोर्ट (उत्तर) में सरदारपुरा निवासी हेमलता कच्छावा ने शहर जनहित याचिका पेश की थी। याचिका में बताया कि फतह मेमोरियल सराय मेवाड़ राजपरिवार के शासन में सराय के रूप में काम में ली जा रही थी। तत्कालीन मेवाड़ राजपरिवार ने अपनी निजी संपत्ति होते हुए राजस्थान सरकार को आमजन के हित के लिए सुपुर्द की थी। जिसका वर्तमान में देवस्थान विभाग संचालन कर रहा है। इसमें रियायती दर पर लोगों को ठहराना होता था।
देवस्थान विभाग की ओर से सराय का निजीकरण करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इसके अनुसार उज्जैन की कंपनी को लीज पर देने की कवायद चल रही है। ऐसे में सवाल उठाया गया है कि विभाग अब इसका व्यावसायीकरण कर इसके होटल के रूप में संचालन कर सकता है।
ऐसे में सराय को लीज से निजीकरण और इसके दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए याचिका लगाई गई। जिसे पीठासीन अधिकारी भरत पुनिया ने स्वीकार करते हुए नोटिस जारी कर तलब किया है। बिल्डिंग में है 50 कमरे, 10 पर्यटन विभाग के पास फतह मेमोरियल बिल्डिंग में कुल 50 कमरे हैं। इनमें से 10 कमरे पर्यटन विभाग को पर्यटन स्वागत केन्द्र व अन्य कामों के लिए दिए हुए हैं। यहां लीज से पहले तक 5 बैड वाले डीलक्स का किराया मात्र 350 रुपए रोज था। 20 लोगों के हॉल का किराया करीब 800 रुपए था।
बताया जा रहा है कि इसे 15 साल के लिए लीज पर देने की योजना है। पिछले साल स्मार्ट सिटी के तहत भवन की मरम्मत की गई थी।
#Udaipur #Rajasthan #UdaipurNews #UdaipurUpdates #RajasthanNews #FatehMemorialSarai #Surajpole #UdaipurCity #HeritageUdaipur #Mewar #CourtNews #UdaipurHeritage #UdaipurLive
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
