उदयपुर के फतहनगर मे बीजेपी के बहुमत के बावजूद कांग्रेस का बोर्ड बनने के आसार

 | 
Nagarpalika Fatehnagar Udaipur

 

Udaipur Times, Udaipur Politics, Fatehnagar Nagarpalika Board: उदयपुर जिले के फतहनगर सनवाड नगर पालिका मे बीजेपी के बहुमत के कांग्रेस का बोर्ड बनने के आसार बन रहे है।

दरअसल फतहनगर सनवाड नगर पालिका के 25 वार्डों के नतीजों मे से बीजेपी को 13 और कांग्रेस को 12 सीट मिली थी । लेकिन बीजेपी के एक पार्षद राजेश चपलोत ने बोर्ड अध्यक्ष नहीं बनाए जाने पर नाराज होकर अपनी पत्नी ममता चपलोत से अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय नामांकन दाखिल कर दिया है।

वहीं कांग्रेस की ओर से सोसर देवी, बीजेपी की ओर से सीमा सोनी और प्रियंका बडालमिया ने नामांकन दाखिल किया है।

बीजेपी के पास 13 पार्षद है लेकिन एक पार्षद के नाराज होने से बीजेपी बोर्ड बनने पर संकट के बादल मंडरा रहे है। वहीं यदि कांग्रेस के सभी 12 पार्षद ममता चपलोत के पक्ष मे वोट देते है तो कांग्रेस का बोर्ड बन सकता है।     
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News