‘उदयपुर फाइल्स’ को मिली हरी झंडी : रिपोर्ट्स

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हटाया प्रतिबंध

 | 
Udaipur Files

उदयपुर, 08 अगस्त 2025 - मिडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंबे विवादों और चर्चाओं के बाद अब ‘उदयपुर फाइल्स’ के प्रदर्शन का रास्ता साफ हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक  सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया है और इसे रिलीज़ की मंजूरी दे दी है।

मंत्रालय ने फिल्म को लेकर दर्ज की गई आपत्तियों को खारिज कर दिया है, जिससे अब यह बहुप्रतीक्षित फिल्म दर्शकों तक पहुँच सकेगी। यह फैसला उन सभी अटकलों पर पूर्ण विराम है जो फिल्म की रिलीज़ को लेकर बीते कुछ समय से लगाए जा रहे थे। 

निर्माता और समर्थक इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की जीत मान रहे हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News