पहली बारिश में ही उजागर हुई उदयपुर की बिजली व्यवस्था

शोभागपुरा, भुवाना, प्रतापनगर सहित कई इलाकों में घंटों बिजली गुल, लोगों ने विभाग की तैयारियों पर उठाए सवाल।

 | 
Power Cut on 11-October: List of areas affected

 

Udaipur Times News, Udaipur electricity outage, उदयपुर 4 जुलाई 2026 - उदयपुर में मानसून की पहली बारिश ने ही बिजली व्यवस्था की तैयारियों की पोल खोल दी।

बारिश शुरू होते ही शहर के कई इलाकों में घंटों तक बिजली गुल रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शोभागपुरा, भुवाना, प्रतापनगर सहित शहर के कई क्षेत्रों में रातभर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। उमस और गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं आने से लोगों की नींद प्रभावित हुई और दैनिक कार्य भी बाधित रहे। Electricity

स्थानीय नागरिकों ने विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विभाग रखरखाव के नाम पर समय-समय पर घोषित और अघोषित बिजली कटौती करता है, लेकिन इसके बावजूद पहली ही बारिश और हल्की हवा में बिजली व्यवस्था चरमरा जाना गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। Udaipur News

लोगों ने मांग की है कि मानसून के दौरान बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी प्रबंधन किया जाए और शहरवासियों को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए। Power Cut Udaipur

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #Monsoon #Rain #PowerOutage #Electricity #Shobhagpura #Bhuvana #PratapNagar #Infrastructure #CityNews #BreakingNews #WeatherUpdate #LocalNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News