पानी की धार पर चमकी मेवाड़ी तलवार

उदयपुर का पहला वाटर लेजर शो वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को समर्पित

 | 
Water Lazor Show

प्रताप गौरव केन्द्र में असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने किया उद्घाटन

उदयपुर। प्रताप गौरव केन्द्र सिर्फ पर्यटन स्थल नहीं है, अपितु राष्ट्र चरित्र के निर्माण का तीर्थ है, इसीलिए इसे ‘‘राष्ट्रीय तीर्थ’’ की संकल्पना से तैयार किया गया है। यह बात असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने बुधवार को प्रताप गौरव केन्द्र ‘‘राष्ट्रीय तीर्थ’’ में ‘मेवाड़ की शौर्य गाथा’ वाटर लेजर शो के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कही। उन्होंने कहा कि यह स्थान पैसा कमाने के लिए नहीं, बल्कि शौर्यपूर्ण इतिहास के दर्शन करा व्यक्ति के मन को झकझोरने और स्वाभिमान को जाग्रत करने का केन्द्र है।

pratap gaurav kendra

केन्द्र निदेशक अनुराग सक्सेना ने बताया कि समारोह के उपरांत अतिथियों ने वाटर लेजर शो का लोकार्पण वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर श्रीफल वधेर कर किया। अतिथियों ने 25 मिनट के वाटर लेजर शो को एकाग्रता से देखा। 

water show

उद्घाटन अवसर पर वाटर लेजर शो देखने पहुंचे शहर के प्रबुद्धजन अभिभूत हो उठे और शौर्यपूर्ण दृश्यों पर भारत माता तथा महाराणा प्रताप के जयकारे लगाते रहे। सक्सेना ने बताया कि साढ़े सात करोड़ की इस परियोजना में उच्च श्रेणी का प्रोजेक्टर कनाडा से मंगवाया गया है, 2-डी व 3-डी म्यूजिकल फव्वारे लेजर तकनीक के उपकरण जर्मनी से मंगवाए गए हैं। यह राजस्थान का पहला वाटर लेजर शो है। इसक कार्य मॉडर्न स्टेट सर्विसेज नई दिल्ली ने किया है जिसने लाल किला, विक्टोरिया मेमोरियल और खेतड़ी में अजीत-विवेक म्यूजियम का कार्य भी किया है।

water show

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News