उदयपुर को मिला Wetland City का प्रमाण पत्र
नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रदान किया सर्टिफिकेट
अतिवृष्टि के कारण कलक्टर नहीं गए दिल्ली, अलवर कलक्टर ने ग्रहण किया प्रमाण पत्र
उदयपुर 9 सितंबर 2025। रामसर कंर्वेशन की ओर से वेटलैण्ड शहरों (Wetland CIty) की सूची में शामिल उदयपुर को प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया है। मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने उदयपुर और इंदौर शहरों को रामसर कंर्वेशन की ओर से जारी प्रमाण पत्र प्रदान किए।
उल्लेखनीय है कि हाल ही रामसर कंर्वेशन ने देश के उदयपुर और इंदौर शहरों को वैश्विक स्तर पर वेटलैण्ड सिटी के रूप में दर्ज करने की घोषणा की थी।
रामसर कंर्वेशन ऑन वेटलैण्ड की ओर से 23 से 31 जुलाई 2025 तक जिम्बाम्वे में आयोजित कॉप-15 कांफ्रेन्स में विश्व भर में नव घोषित 31 वेटलैण्ड सिटी को सर्टिफिकेट और अधिस्वीकरण पत्र जारी किए गए थे।
इसी क्रम में 9 सितंबर को पर्यावरण भवन नई दिल्ली में समारोहपूर्वक उक्त प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उदयपुर जिले में अतिवृष्टि के हालातों के मद्देनजर नगर निगम उदयपुर के प्रशासक एवं जिला कलक्टर नमित मेहता आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए नई दिल्ली नहीं गए। उनके स्थान पर अलवर कलक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला ने प्रमाण पत्र ग्रहण किया।
#Udaipur #WetlandCity #RamsarCertificate #EnvironmentConservation #BhupendraYadav #RamsarConvention #IndiaEnvironment #UdaipurNews #UdaipurTimes
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
