हाईवे हादसे में परिवार के 3 की मौत
गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, 14 वर्षीय बेटा गंभीर घायल, चालक फरार
Udaipur Times News, Road Accident News,उदयपुर 31 जुलाई 2026 - गोगुंदा थाना क्षेत्र में गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर गुरुवार रात करीब 8:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अकीयावाड़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार दंपती और उनके 8 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। HighwayAccident
गोगुंदा थाना पुलिस के अनुसार परिवार राजसमंद जिले के चककी गांव से पिंडवाड़ा की ओर जा रहा था। अकीयावाड़ के पास कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और परिवार के छोटे बेटे तुषार की मौके पर ही मौत हो गई। UdaipurNews
हादसे में नवनीत मीणा (36), उनकी पत्नी संगीता (33) और बेटे तुषार (8) की मौत हुई है। वहीं बड़ा बेटा निखिल (14) गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को गोगुंदा अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने तुषार को मृत घोषित कर दिया।
गंभीर रूप से घायल अन्य लोगों को उपचार के लिए उदयपुर के एमबी अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार अन्य लोग मौके से फरार हो गए। RoadAccident
पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक और अन्य सवारों की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।
#Udaipur #RoadAccident #Gogunda #Rajasthan #BreakingNews #HighwayAccident #TrafficAccident #UdaipurNews #PoliceInvestigation #RoadSafety
