बकरी चराने गया युवक तालाब में डूबा, सिविल डिफेंस की टीम तलाश में जुटी

अमर चंदिया तालाब में युवक के डूबने की आशंका

 | 
Civil Defense personnel conducting a rescue operation at Amar Chandiya Pond in Gogunda, Udaipur, after a youth reportedly drowned while grazing goats.

 

Udaipur Times News, RescueOperation,DrowningIncident, उदयपुर 27 जुलाई 2026 - जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र स्थित अमर चंदिया तालाब में बकरी चराने गया एक युवक रविवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गया। घटना के बाद से युवक की तलाश जारी है। सोमवार सुबह से सिविल डिफेंस की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया था।

जानकारी के अनुसार चूनीलाल गमेती रविवार शाम करीब 4 बजे बकरियां चराने निकला था। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद एक ग्रामीण ने बताया कि उसने चूनीलाल को तालाब में डूबते हुए देखा था। DrowningIncident

इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया।

सोमवार सुबह उदयपुर से पहुंची टीम ने तालाब में रेस्क्यू अभियान शुरू किया, जो लगातार जारी है। घटना की सूचना पर बड़गांव एसडीएम हंसमुख डामोर और तहसीलदार हितेश त्रिवेदी भी मौके पर पहुंचे। RescueOperation

गोगुंदा थाना पुलिस के अनुसार युवक तालाब में कैसे डूबा, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे रविवार शाम से ही तालाब के किनारे युवक के मिलने की उम्मीद में डटे हुए हैं। Udaipur News

#Udaipur #Gogunda #RajasthanNews #BreakingNews #RescueOperation #CivilDefense #DrowningIncident #UdaipurNews #PoliceInvestigation #LocalNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News