उदयपुर में कब्रिस्तानों से अतिक्रमण हटाने की मांग

मुस्लिम समाज ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर सीमांकन, जांच और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की मांग की।

 | 
Muslim community submitting memorandum to Udaipur Collector over graveyard encroachment

 

 

Udaipur Times News, Protest, Demand to remove Enchrochments from Graveyards,उदयपुर 22 जुलाई 2026 - शहर के विभिन्न कब्रिस्तानों पर हुए कथित अतिक्रमणों की जांच, सीमांकन और अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर बुधवार को मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि उदयपुर के ऐतिहासिक कब्रिस्तान लगातार अतिक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। समाज का कहना है कि यह केवल एक समुदाय का नहीं, बल्कि शहर की ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का विषय है। Encroachment

ज्ञापन के अनुसार मकबरा कब्रिस्तान ,भ्र्मपोल कब्रिस्तान और पटेल सर्कल कब्रिस्तान के बड़े हिस्से पर समय के साथ अतिक्रमण हो गया है। विशेष रूप से पटेल सर्कल स्थित कब्रिस्तान तक पहुंचने का रास्ता भी बाधित होने का आरोप लगाया गया है, जिससे वहां आवागमन में परेशानी हो रही है। Graveyard

मुस्लिम समाज ने प्रशासन से सभी कब्रिस्तानों का राजस्व एवं अन्य अभिलेखों के आधार पर सीमांकन कराने, अतिक्रमणों की निष्पक्ष जांच करवाने, दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा अतिक्रमित भूमि को मुक्त कर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही भविष्य में दोबारा अतिक्रमण रोकने के लिए स्थायी निगरानी व्यवस्था लागू करने का भी आग्रह किया गया है। MuslimCommunity

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #Graveyard #Cemetery #Encroachment #MuslimCommunity #WaqfBoard #LocalNews #Heritage #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News