उदयपुर: गुलाब बाग की सुरक्षा अब साइकिल गश्त के भरोसे
Udaipur Times, Udaipur News:उदयपुर शहर की ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध धरोहर गुलाब बाग की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने एक ऐतिहासिक पहल करते हुए गुलाब बाग में कार्यरत सुरक्षाकर्मियों के लिए दो साइकिलें उपलब्ध कराई हैं। अब सुरक्षाकर्मी दिन एवं रात्रि के समय इन्हीं साइकिलों के माध्यम से पूरे गुलाब बाग की नियमित गश्त एवं निरीक्षण करेंगे। Udaipur News
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि गुलाब बाग में पूर्व में ही वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध लागू किया जा चुका है, जिससे यहां का प्राकृतिक वातावरण सुरक्षित रहे तथा आने वाले शहर वासियों एवं पर्यटकों को स्वच्छ, शांत एवं प्रदूषणमुक्त वातावरण मिल सके। Udaipur News
आयुक्त द्वारा इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सुरक्षा व्यवस्था को भी पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। साइकिल के माध्यम से सुरक्षाकर्मी बिना किसी ध्वनि या वायु प्रदूषण के बाग के प्रत्येक हिस्से तक शीघ्रता से पहुंच सकेंगे तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अव्यवस्था अथवा नियमों के उल्लंघन करने पर तत्काल कार्रवाई कर सकेंगे। Udaipur News
आयुक्त खन्ना ने स्पष्ट किया है कि गुलाब बाग उदयपुर की ऐतिहासिक पहचान एवं शहरवासियों की अमूल्य धरोहर है इसकी सुरक्षा, स्वच्छता और हरित वातावरण को बनाए रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। आने वाले समय में साइकिल गश्त से न केवल सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी आमजन तक पहुंचेगा। यह पहल लोगों को दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल साधनों के उपयोग के लिए भी प्रेरित करेगी। Udaipur News
उन्होंने सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से पूरे परिसर का भ्रमण करते हुए आगंतुकों की सुरक्षा, अनुशासन तथा पार्क में लागू नियमों की पालना सुनिश्चित करें साथ ही किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि अथवा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के प्रयास पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करें। Udaipur News
