पुलिस महानिदेशक पदक से सम्मानित हुए उदयपुर के हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह देवड़ा
Udaipur Times, Rajasthan Police: CID जोन की एयरपोर्ट यूनिट पर पदस्थापित हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह देवड़ा को CID विभाग में आसूचना के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस महानिदेशक पदक एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।
हेड कांस्टेबल अरविंद सिंह देवड़ा को यह पदक मंगलवार, 18 अगस्त को इंटेलिजेंस ट्रेनिंग एकेडमी, जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस प्रफुल्ल कुमार ने विभाग के अन्य उच्चाधिकारियों एवं परिवारजनों की उपस्थिति में प्रदान किया।