हर शुक्रवार - करें मच्छरों पर वार - डॉ अशोक आदित्य
मौसमी बीमारियां से बचाव हेतु जिले में की गतिविधियां
Udaipur Times News, Health News Udaipur, MalariaAwareness,उदयपुर 10 जुलाई 2026 - मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अशोक आदित्य ने बताया कि मौसमी बीमारियो से बचाव के लिए चिकित्सा विभाग द्वारा पूरे जिले में गतिविधियां तेज कर दी गई है।
शुक्रवार को जिले भर में और विशेष रूप से शहर में गतिविधियां और जागरूकता अभियान चलाया गया। डिप्टी सीएमएचओ डॉ विक्रम सिंह ने बताया कि शहर के साथ साथ पूरे जिले में सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी की गई। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सभी ब्लाक में स्वास्थ्य केंद्रो द्वारा एएनएम और आशाओं से अपने अपने क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन एक्टिविटी करवायी गयी। MalariaAwareness
घरों के आसपास जहां पानी इकट्ठा होता है वहां मच्छरों को पनपने से रोकने के लिए पानी खाली करवाया गया। Udaipur News
घरों में पानी की टंकी,कूलर, परिंडे, गमले, गमलों की ट्रे, कबाड़, पुराने टायर , खाली डिब्बे आदि जिसमें पानी इकट्ठा होता है उन्हें खाली करवाया गया। जिन्हें खाली नहीं किया जा सकता था उसमें टेमीफोस डलवाया गया।साथ ही घर घर जाकर लोगों को मच्छर और उनके लार्वा के बारे में जानकारी दी गई। HealthAwareness
मच्छरों से होने वाली बिमारियो के बारे बताया गया। गतिविधियों के निरीक्षण हेतु जिला अधिकारी और चिकित्सा अधिकारीयों द्वारा फिल्ड में जाकर वेरिफिकेशन किया गया। सीएमएचओ डॉ अशोक आदित्य ने आमजन से अपील कि है कि
प्रत्येक शुक्रवार.
1.पानी की टंकी , कूलर , परिंडे इत्यादि को खाली कर के रगड़कर साफ करें , सुखाएँ और फिर नया पानी भरें ।
2.मटके के नीचे के बर्तन , गमले , फ्रिज के पीछे की पानी की ट्रे आदि को खाली कर दें और अच्छी तरह साफ कर ले ।
3.घर के बाहर रखी पानी की टंकियों को सप्ताह में एक बार खाली करके रगड़कर साफ करें फिर उनमें नया पानी भरें।
4.घर में रखे हुए पुराने टायर , खाली प्लास्टिक के डब्बे , कबाड़ , पुराने बर्तन इत्यादि को हटा दें अथवा इनमें पानी इकट्ठा नहीं होने दे ।
5.अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए घर के आसपास नालियों में और गड्ढ़ों में जला हुआ तेल डालें।
#Udaipur #UdaipurHealth #HealthNews #DenguePrevention #MalariaAwareness #MosquitoControl #SeasonalDiseases #MonsoonHealth #RajasthanHealth #PublicHealth #UdaipurTimes #HealthAwareness
