उदयपुर में विश्व विरासत दिवस पर ‘हेरिटेज’ फोटोग्राफी वॉक सम्पन्न

उदयपुर की विरासत गलियों, ऐतिहासिक इमारतों और छिपे हुए खूबसूरत स्थलों का भ्रमण किया
 | 

उदयपुर 18 अप्रैल 2026। विश्व विरासत दिवस के अवसर पर शहर की ऐतिहासिक धरोहरों और स्थापत्य सौंदर्य को कैमरे में कैद करने के उद्देश्य से “हेरिटेज फोटोग्राफी वॉक 2026” का आकर्षक आयोजन किया गया। इस विशेष हेरिटेज वॉक का आयोजन सैंडीज़ ट्रैवल टेल्स एवं ताज लेक पैलेस, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

सुबह 5:30 बजे अंबराई घाट से शुरू हुई इस वॉक में प्रतिभागियों ने उदयपुर की विरासत गलियों, ऐतिहासिक इमारतों और छिपे हुए खूबसूरत स्थलों का भ्रमण किया। वॉक का समापन जगदीश चौक पर हुआ। कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने डीएसएलआर और स्मार्टफोन के माध्यम से शहर की अनूठी झलकियों को अपने कैमरे में कैद किया।

इस आयोजन में ताज लेक पैलेस के मानव संसाधन अधिकारी यश राज एवं मानव संसाधन निदेशक श्रुति कपूर की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम के सफल संचालन में सैंडीज़ ट्रैवल टेल्स की टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हेरिटेज वॉक का मार्गदर्शन प्रसिद्ध ट्रैवल विशेषज्ञ चिन्मय दीक्षित (ट्रैवल विद चिन्मय) द्वारा किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को उदयपुर के इतिहास, स्थापत्य और सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करना और फोटोग्राफी के माध्यम से उसे संरक्षित करने के लिए प्रेरित करना रहा। ‘परिप्रेक्ष्य | रचनात्मकता | समुदाय’ थीम पर आधारित इस आयोजन में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विश्व विरासत दिवस को यादगार बनाया। यह आयोजन केवल आमंत्रण आधारित रखा गया था, जिससे प्रतिभागियों को एक विशेष और सुव्यवस्थित अनुभव मिल सका।

#Udaipur #WorldHeritageDay #HeritageWalk #Rajasthan #PhotographyLovers #IncredibleIndia #UdaipurDiaries #TravelIndia #ExploreRajasthan

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News