उदयपुर के हीरांश वर्मा सुरतरंग ग्रैंड फिनाले सेकंड रनर-अप बने

दिल्ली में 41वां सुरतरंग ग्रैंड फिनाले संपन्न

 | 
Hiransh Verma

उदयपुर 25 फ़रवरी 2026। देश के प्रतिष्ठित संगीत मंच संगम कला ग्रुप सूरतरंग संगीत क्षेत्र के 41वें सुरतरंग का भव्य ग्रैंड फिनाले दिल्ली के कमानी ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। जहाँ देशभर से चुनकर आए प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस फिनाले में उदयपुर के 11 वर्षीय हिरांश वर्मा सेकंड रनर अप रह कर राष्ट्रीय स्तर पर उदयपुर का गौरव बढ़ाया।

संगम कला ग्रुप का यह मंच वर्षों से उभरती हुई संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए जाना जाता है। इसी मंच से बॉलीवुड के कई प्रसिद्ध गायकों ने अपने करियर की शुरुआत की है।

कठिन चयन प्रक्रिया-ग्रैंड फिनाले तक पहुँचना अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा। प्रतियोगियों को जिला स्तर पर दो चरण, राज्य स्तर पर दो चरण, उसके बाद इंटरस्टेट राउंड, सेमीफाइनल और अंततः ग्रैंड फिनाले से गुजरना पड़ा। हजारों प्रतिभागियों में से केवल तीन प्रतिभागी ही अंतिम चरण तक पहुँच सके।

उदयपुर का गौरव हिरांश वर्मा-राजस्थान के उदयपुर से 11 वर्षीय प्रतिभाशाली गायक हिरांश वर्मा ने शानदार प्रस्तुति देकर सेकण्ड रनर-अप का स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से उदयपुर सहित पूरे राजस्थान में हर्ष का माहौल है।

हिरांश के पिता गृहवर्धन BSNL उदयपुर में अधिकारी पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता दामिनी आर्य उदयपुर के CTAE कॉलेज में कार्यरत हैं। हिरांश अपनी इस सफलता का श्रेय अपने गुरु दिनेश वर्मा को देते हैं, जिनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति-ग्रैंड फिनाले में संगीत जगत की कई जानी-मानी हस्तियाँ उपस्थित रहीं। विशेष रूप से सुप्रसिद्ध गायक हरिहरन की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। हिरांश वर्मा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे शहर के लिए गर्व का विषय है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे आगे चलकर संगीत जगत में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे।

#HiranshVerma #Udaipur #Rajasthan #UdaipurNews #SurTarang #MusicCompetitionIndia #YoungSinger #RajasthanTalent #CityOfLakes #DelhiEvent #IndianMusic #ChildTalent #UdaipurPride

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News