ट्रेड लाइसेंस शुल्क बढ़ने से उदयपुर के होटलियर्स नाराज़

 | 
Udaipur Hoteliers Opposed fee hike

Udaipur Times, Udaipur Local News: 3 जून 2026। हाल ही में ट्रेड लाइसेंस शुल्क में की गई वृद्धि के विरोध में राजस्थान होटलियर्स क्लब ने उदयपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर होटल उद्योग से जुड़ी समस्याओं और चिंताओं से अवगत कराया। Udaipur hotels

क्लब ने ज्ञापन के माध्यम से शुल्क वृद्धि पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए कहा कि इसका सबसे अधिक प्रभाव छोटे एवं मध्यम श्रेणी के होटल व्यवसायियों पर पड़ रहा है। Udaipur hotels

क्लब पदाधिकारियों ने बताया कि बढ़ी हुई लाइसेंस फीस के कारण होटल व्यवसाय के संचालन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ेगा, जिससे उद्योग से जुड़े अनेक व्यवसायियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शुल्क वृद्धि के निर्णय की पुनः समीक्षा की जाए। Udaipur hotels

इस संबंध में राजस्थान होटलियर्स क्लब की पूरी टीम ने एकजुट होकर जिला प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी और होटल उद्योग के हितों की रक्षा के लिए सकारात्मक पहल की मांग की। क्लब का कहना है कि होटल उद्योग पर्यटन अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है तथा इससे हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होता है। ऐसे में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त वित्तीय भार उद्योग की विकास गति को प्रभावित कर सकता है। Udaipur Tourism

ज्ञापन सौंपने के दौरान क्लब के संस्थापक राजनिकांत शर्मा, नरेंद्र मेहता, क्लब अध्यक्ष करण सिंह चंपावत, उपाध्यक्ष लाल सिंह झाला सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में होटल व्यवसायियों की समस्याओं के समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। राजस्थान होटलियर्स क्लब ने विश्वास व्यक्त किया कि जिला प्रशासन होटल उद्योग से जुड़े पक्षों को गंभीरता से सुनेगा और व्यापार एवं पर्यटन हितों को ध्यान में रखते हुए उचित निर्णय लेगा। Udaipur hotels

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News