उदयपुर के पति पत्नी घर से लापता घर वाले हो रहे परेशान

बेटा बोला रात को ही मां से फोन पर हुई थी बात फहइर सुबह पड़ोसी से लापता होने की मिली जानकारी 

 | 
Elderly Couple Missing from house at Udaipur

 

Udaipur Times News, Couple Missing, उदयपुर 13 अगस्त 2026 - सायरा थाना क्षेत्र के पुनावली गांव में दो दिन से बुजुर्ग दम्पत्ति लापता होने से असमंजस की सथिति बनी हुई हैं।

पति पत्नी दोनों घर पर अकेले लापता हैं। तो वहीं घरवालों का अरपो है की इस्म मामले मे पुलिस को जानकारी देने के बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है ।

इसको लेकर परिवार के लोग और ग्रामीण गुरुवार को एकत्रित होकर थाने पहुंचे। यहां घटना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बुजुर्ग दंपति को जल्द तलाशने की मांग की। Udaipur News

परिजनों ने बुजुर्ग दम्पत्ति के किडनैप किए जाने की आशंका भी जाहीर की है। हालांकि पुलिस जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। वहीं, पुलिस की टीमें मोबाइल लोकेशन ट्रेस करते हुए और संभावित जगहों पर तलाश में जुटी है। Elderly Couple Missing

गौरतलब है की 65 वर्षीय लहरी लाल पालीवाल और उनकी 62 वर्षीय पत्नी राधा देवी बुधवार सुबह से घर पर नहीं हैं। लहरीलाल दूध बेचने का काम करते हैं। वे जब दूध देने नहीं पहुंचे तो एक पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो दरवाजा खुला पाया लेकिन घर के अंदर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने इसकी सूचना बेटे को फोन करके दी।

बेटे ने अपने रिश्तेदारों को फोन करके घर और आसपास पता करने के लिए कहा, लेकिन पता नहीं लगा। इसके बाद सायरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। दंपत्ती घर पर अकेले रहते हैं। Udaipur Police

बेटा राजकोट में प्राइवेट जॉब करता है। माता-पिता के लापता होने की खबर सुनकर बेटा तुरंत सायरा पहुंच गया। बेटे मनोहर ने बताया की रात को मम्मी से बात हुई थी, सुबह लापता की सूचना मिली उसने कहा की रात को मेरी मम्मी से फोन पर बात हुई थी। इसके बाद वे सो गईं। बुधवार सुबह मेरे पास पडोसी का फोन आया कि आपके घर का दरवाजा खुला है और घर पर कोई नहीं है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News