रजत रथ पर विराजे भगवान जगन्नाथ,भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण पर निकले भगवान
श्री जगदीश मंदिर से निकली भगवान श्री जगन्नाथ, दानीरायजी और माता लक्ष्मी की भव्य रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, 300 वर्ष पुराना पारंपरिक रथ बना विशेष आकर्षण
Udaipur Times News, Jagganath Rath Yatra 2026, Udaipur Religious News,उदयपुर 16 जुलाई 2026 - आस्था, श्रद्धा और भक्ति के उल्लास के बीच उदयपुर में भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा बड़े धूमधाम और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ निकाली निकली गई ।
ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध श्री जगदीश मंदिर से भगवान श्री जगन्नाथ, दानीरायजी और माता लक्ष्मी रजत रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। रथ यात्रा के दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए । ReligiousFestival
पूरे मार्ग पर "जय जगन्नाथ" के जयघोष गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पलक-पावड़े बिछाकर तथा पुष्पवर्षा कर भगवान का भव्य स्वागत किया। इस वर्ष रथ यात्रा का विशेष आकर्षण लगभग 300 वर्ष पुराना पारंपरिक रथ भी रहा,जिसे पहली बार शोभायात्रा में शामिल किया गया।
शहर के प्रमुख मार्गों से गुजर रही इस रथ यात्रा का विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों ने स्वागत किया। जगह-जगह भजन-कीर्तन,आरती और प्रसाद वितरण के आयोजन किए गए। JagdishTemple
श्रद्धालुओं में भगवान के दर्शन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। देर रात रथ यात्रा पुनः श्री जगदीश मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान श्री जगन्नाथ की महाआरती के साथ इस भव्य धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
#Udaipur #JagannathRathYatra #Jagannath #JagdishTemple #Rajasthan #LordJagannath #ReligiousFestival #HinduFestival #UdaipurNews #SpiritualIndia #FestivalOfFaith #TempleProcession #JaiJagannath #IndianCulture #RathYatra2026
