जगन्नाथ रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, रूट का किया निरीक्षण

16 जुलाई को निकलने वाली भगवान जगदीश की भव्य रथयात्रा के लिए सुरक्षा, यातायात और व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील

 | 
District administration and police inspect the Jagannath Rath Yatra route in Udaipur ahead of the July 16 religious procession.

 

 

 

 Udaipur Times News ,Jagannath Rath Yatra Udaipur,उदयपुर 10 जुलाई 2026 - 16 जुलाई को भगवान जगदीश की निकलने वाली भव्य जगन्नाथ रथयात्रा के सफल, सुरक्षित और शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में अधिकारियों ने रथयात्रा मार्ग का संयुक्त पैदल मार्च कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, हाथीपोल थाना प्रभारी, भूपालपुरा थाना पुलिस, नगर निगम, यातायात शाखा और स्मार्ट सिटी की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने रथयात्रा मार्ग पर सुरक्षा, यातायात, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को समय पर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। Jagannath Rath Yatra Udaipur

पैदल मार्च में धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। Udaipur News

इस दौरान रथयात्रा को सुव्यवस्थित और सफल बनाने को लेकर चर्चा करते हुए आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया गया। Udaipur Religious Procession

प्रशासन ने आमजन से रथयात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने, यातायात संबंधी निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है। 

अधिकारियों ने कहा कि रथयात्रा के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से भगवान जगदीश की भव्य रथयात्रा में शामिल हो सकें।

#Udaipur #JagannathRathYatra #RathYatra2026 #LordJagdish #JagdishTemple #UdaipurNews #RajasthanNews #ReligiousProcession #TrafficAdvisory #PublicSafety #UdaipurPolice #DistrictAdministration #SmartCityUdaipur #HinduFestival #IndiaNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News